दक्षिण भारत कान्यकुब्ज सभा ने की बैठक

Ad

हैदराबाद, दक्षिण भारत कान्यकुब्ज सभा की विशेष बैठक सभा के कार्यालय निर्दोष भवन खैरताबाद में डॉ. राम कुमार तिवारी की अध्यक्षता में आयोजित की गयी।

जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, बैठक में गत माह में लिए गए निर्णयों की समीक्षा की गयी। साथ ही पिछली बैठक से आज तक के आय-व्यय की समीक्षा कर उसे अनुमोदन किया गया। इसके अलावा मुख्य रूप से गत माह संपन्न सामूहिक उपनयन संस्कार कार्यक्रम की विस्तार से विवेचना की गयी। सभा के खातों की लेखा परीक्षा करने का भी निर्णय किया गया।

बैठक में उपाध्यक्ष राकेश तिवारी, महामंत्री विजयपाल पाण्डेय, कोषाध्यक्ष गोपाल प्रसाद शुक्ला, आयोजन मंत्री सूर्य प्रकाश शुक्ला, प्रचार मंत्री राजेंद्र प्रसाद तिवारी, सदस्य महेश अग्निहोत्री, सदस्य राहुल मिश्र, युवा मामले के मंत्री जयशंकर प्रसाद तिवारी, संगठन मंत्री बाला प्रसाद तिवारी ने भाग लिया।

यह भी पढे़: समन्वय की 7वीं बैठक में जुम्बा और योग का उत्साह

Exit mobile version