Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.

सिलेंडरों की काला बाजारी का पर्दाफाश, 10 आरोपी अरेस्ट

हैदराबाद, जुबली हिल्स जोन की टास्क फोर्स पुलिस ने बंजारा हिल्स पुलिस के साथ मिलकर रसोई गैस सिलेंडरों की काला बाजारी का पर्दाफाश किया। पुलिस ने नागार्जुना चौराहा, बंजारा हिल्स स्थित श्मशान वाटिका में छापा मारकर 414 एचपी गैस सिलेंडर जब्त किए। इस मामले में 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

यहाँ संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए टास्क फोर्स पुलिस उपायुक्त गायकवाड़ वैभव रघुनाथ ने बताया कि सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर टास्क फोर्स इंस्पेक्टर सी.एच. यादेन्दर ने छापे की कार्रवाई को अंजाम दिया। छापे के दौरान पुलिस ने गैस सप्लायर शौकत नगर, बंजारा हिल्स निवासी मो. आमिर (42), गैस डिलीवरी बॉय मो. यूसुफ (32), देवरकोंडा बस्ती, रोड नं. 5 निवासी मो. इस्माइल (27), रोड नं. 3 बंजारा हिल्स निवासी ए. रामाराव (42), लोक कुमार (24), शौकतनगर, बंजारा हिल्स निवासी पेशे से मजदूर मो. सकरुद्दीन (42), ऑटो चालक मो. मुंताज अंसारी (35), पेशे से मजदूर मो. मीनाज अंसारी (42), ऑटो चालक राजेश पॉल (36) और देवरकोंडा बस्ती निवासी नल्ला पोचम्मा मंदिर अध्यक्ष रामराज सिंह (54) को गिरफ्तार किया।

आरोपियों के पास से भारी मात्रा में गैस सिलेंडर जब्त

आरोपियों के पास से 47 किलो के 30 भरे हुए सिलेंडर, 19 किलो के 148 भरे हुए सिलेंडर, 19 किलो के 192 खाली सिलेंडर, 5 किलो के भरे हुए 35 सिलेंडर और 9 खाली सिलेंडर, दो डीसीएम वाहन, बोलेरो वाहन और 8 ऑटो को जब्त किया गया। उन्होंने बताया कि मुख्य आरोपी मो. आमिर एचपी गैस एजेंसी के तहत मामिड़ीपल्ली ग्राम, शमशाबाद में मेट्रो गैस एजेंसी संचालित कर रहा था। उसका कार्यालय अफजलगंज बस स्टॉप के पास है।

यह भी पढ़ें… कोत्तागुड़ेम : टूरिस्ट गाइड, टैटू आर्टिस्ट गांजे के साथ पकड़े गए

युद्ध के चलते गैस की किल्लत को देखते हुए मो. आमिर नागार्जुना चौराहा, बंजारा हिल्स स्थित श्मशान वाटिका में गैस सिलेंडरों का भंडारण कर इसकी काला बाजारी करते हुए ऊँचे दाम पर बेच रहा था। आरोपियों के खिलाफ मामले दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button