दाहिने हाथ से ही आशीष देने का रहस्य

धार्मिक मान्यता है कि इंसान के शरीर के दो भाग अलग-अलग ऊर्जाओं का प्रतिनिधित्व करते हैं। शरीर का दाहिना भाग सक्रिय, शक्तिशाली और सकारात्मक ऊर्जा का केंद्र माना जाता है और वहीं शरीर का बायां हिस्सा शांत एवं सौम्य होता है। हम हमेशा मांगलिक कामों या पूजा-पाठ के बाद अपने से बड़ों का आशीर्वाद लेते हैं। भारतीय संस्कृति में ये परंपरा बहुत महत्वपूर्ण और शुभ मानी जाती है। आशीर्वाद देते समय हमारे बड़े दाहिने हाथ का उपयोग करते हैं। किसी को दान भी दाहिने हाथ से ही दिया जाता है। ऐसे में हर किसी के मन धर्म में सवाल आता होगा ज्ञान कि आखिर हर शुभकार्य के लिए दाहिने हाथ का ही उपयोग क्यों किया जाता है। इसी का यहाँ संक्षित समाधान दिया जा रहा है।

ज्योतिष शास्त्र

ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि व्यक्ति के दाहिने भाग को सूर्य ग्रह प्रभावित करता है, जिस पर सिंह राशि का असर माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सूर्य को ऊर्जा, प्रकाश, आत्मा और जीवन-शक्ति का कारक माना जाता है। दाहिने हाथ से आशीर्वाद देता व्यक्ति अपनी सौर ऊर्जा और शुभता सामने वाले व्यक्ति को स्थानांतरित कर रहा होता है। ये प्रक्रिया सौर मंडल की सकारात्मकता से जुड़ी होती है।

धार्मिक मान्यता है कि इंसान के शरीर के दो भाग अलग-अलग ऊर्जाओं का प्रतिनिधित्व करते हैं। शरीर का दाहिना भाग सक्रिय, शक्तिशाली और सकारात्मक ऊर्जा का केंद्र माना जाता है और वहीं शरीर का बायां हिस्सा शांत एवं सौम्य होता है। आशीर्वाद देने के लिए जब दाहिना हाथ किसी के सिर पर रखा जाता है, तो भीतर की संचित तरंगें आशीर्वाद लेने वाले के शरीर में जाती हैं, जिससे उस पर शुभप्रभाव पड़ता है।

यह भी पढ़े: पिता का सम्मान बनाए रखे पुत्र

योग विज्ञान

योग विज्ञान और अध्यात्म के अनुसार, इंसान के दाहिने हाथ का जुड़ाव पिंगला नाड़ी से होता है। यह नाड़ी अधिक सक्रिय और प्राणशक्ति से भरी होती है। बायें भाग की तुलना में दाहिना ज्यादा सक्रिय और पावन होता है। यही कारण है कि किसी भी संकल्प या आशीर्वाद के लिए दाहिने हाथ का प्रयोग किया जाता है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button