थैलीसीमिया मरीजों के लिए किया गया रक्तदान

हैदराबाद, थैलीसीमिया मरीजों के इलाज हेतु रक्त की आवश्यकता को पूरा करने में योगदान देने हेतु मरहम-रिजोनेटिंग रेसिलियंस, ग्रोमो360 तथा एमएनएच कंपनी द्वारा सैनिकपुरी रोटरी क्लब के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रानीगंज स्थित टी-19 टॉवर्स में आयोजित शिविर का उद्घाटन कंटेंट क्रिएटर तथा इन्फ्लुएंसर नम्रता साधवानी ने किया।

जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, अवसर पर थैलीसीमिया रोगियों के प्रति निरंतर समर्थन के लिए आरोही ब्लड बैंक का विशेष रूप से आभार व्यक्त किया गया, जो लगभग चार सौ पंजीकृत थैलीसीमिया रोगियों को निःशुल्क रक्त आधान सेवाएँ प्रदान कर रहा है। नम्रता साधवानी ने दीर्घकालिक बीमारियों से लड़ रहे व्यक्तियों के साथ खड़े रहने और स्वास्थ्य संबंधी कार्यों में सक्रिय सामुदायिक भागीदारी को रेखांकित किया। मरहम के संस्थापक डॉ. नबत लखानी ने कहा कि वह थैलीसीमिया से जूझ रहे मरीज़ों के लिए नियमित रक्तदान शिविरों के आयोजन और प्रचार-प्रसार के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।

यह भी पढ़ें… टीजीबीआईई सचिव ने की इंटरमीडिएट पब्लिक परीक्षा तैयारियों की समीक्षा

ग्रोमो360 के सह-संस्थापक निकुंज नेवतिया ने कहा कि थैलीसीमिया के खिलाफ लड़ाई में रक्त की हर बूंद मायने रखती है। रक्तदान अभियान का समर्थन कर वह सम्मानित महसूस कर रहे हैं। जानकारी देते हुए बताया गया कि अगला रक्तदान शिविर आगामी 15 मार्च को सुबह 9 से दोपहर 2 बजे तक फीनिक्स एरिना, हाईटेक सिटी में आयोजित किया जाएगा।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button