ब्लू स्टार ने हैदराबाद में लांच किये नए रूम एयर कंडीशनर

हैदराबाद, प्रमुख कंपनी ब्लू स्टार ने रूम एयर कंडीशनर की नई रेंज लांच करते हुए दावा किया है कि इससे आवासीय और कमर्शियल कूलिंग क्षेत्र में कंपनी की स्थिति और मज़बूत होगी।

यहाँ होटल आईटीसी काकतीया में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए ब्लू स्टार लिमिटेड के विपणन उपाध्यक्ष गिरीश हिंगोरानी ने बताया कि कंपनी के पोर्टफोलियो में अब 125 मॉडल शामिल हो गये हैं, जिनमें प्रीमियम फ्लैगशिप रेंज भी शामिल है। यह उत्पाद ग्राहकों की विभिन्न जरूरतों और उपयोग के अनुसार तैयार किए गए हैं। सभी मॉडल ब्यूरो ऑफ एनर्जी एफिशिएंसी के नए मानकों का पालन करते हैं। उन्होंने बताया कि कंपनी तेलंगाना विशेषकर हैदराबाद में अपनी मज़बूत उपस्थिति रखती है। राष्ट्रीय स्तर पर जहाँ कंपनी की बाज़ार भागीदारी 15.5 प्रतिशत है, वहीं तेलंगाना में यह 18.5 प्रतिशत है।

हिंगोरानी ने बताया कि विस्तारित रेंज विभिन्न उपयोगों के लिए ऊर्जा-कुशल और उच्च प्रदर्शन वाले कूलिंग समाधानों की बढ़ती मांग को पूरा करेगी। उन्होंने कहा कि भारत में रूम एसी उद्योग में लगातार संरचनात्मक वृद्धि देखी जा रही है, जिसे बढ़ती आय, तेज शहरीकरण और जलवायु की तीव्रता में वृद्धि का समर्थन मिल रहा है। अनुमान है कि यह बाजार वित्त वर्ष 2030 तक लगभग 1.4 करोड़ यूनिट से बढ़कर 3 करोड़ यूनिट तक पहुंच जाएगा। इस वृद्धि में कम पहुंच वाले बाजारों में पहली बार खरीद और बड़े शहरों में रिप्लेसमेंट डिमांड का महत्वपूर्ण योगदान होगा।

टियर-2 शहरों में एसी बाजार की तेजी से बढ़ती मांग

गिरीश हिंगोरानी के अनुसार, मध्यम एवं छोटे शहर इस क्षेत्र में प्रमुख वृद्धि केंद्र बनकर उभर रहे हैं, जो टियर 1 और 2 शहरों की तुलना में तेजी से बढ़ रहे हैं, हालांकि उनका आधार छोटा है। ब्लू स्टार के पोर्टफोलियो में इन्वर्टर, फिक्स्ड-स्पीड और विंडो एयर कंडीशनर शामिल हैं, जो अलग-अलग कीमतों और ग्राहकों की जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाए गए हैं। उन्होंने बताया कि आइकोनिया नामक प्रीमियम रेंज नये उत्पादों में शामिल है, जो मिडनाइट सिल्वर फिनिश में उपलब्ध है और खास तौर पर प्रीमियम ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए तैयार की गई है।

यह भी पढ़े: ब्लू स्टार ने हैदराबाद में लांच किये नए रूम एयर कंडीशनर

कंपनी ने हैदराबाद में कई फ्लैगशिप मॉडल भी लांच किए हैं, जिनमें सुपर एनर्जी-एफिशिएंट एसी, हेवी-ड्यूटी एसी, हॉट एंड कोल्ड एसी और एंटी वायरस टेक्नोलॉजी से लैस एसी शामिल हैं। एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि बदलते मौसम के कारण एसी के कारोबार में इस वित्तीय वर्ष 5 प्रतिशत गिरावट का अनुमान है, लेकिन ब्लू स्टार इस स्थिति में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद रखता है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button