उप्र में एक व्यक्ति का शव नहर में मिला

सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश में सुल्तानपुर जिले के शिवगढ़ थाना क्षेत्र में शनिवार की सुबह एक व्यक्ति का शव नहर में मिला। पुलिस ने यह जानकारी दी। ग्रामीणों ने नहर में एक व्यक्ति का शव दिखने पर इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने नहर से शव को बाहर निकलवाया।

पुलिस ने बताया कि व्यक्ति के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों पर चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। शिवगढ़ के थाना प्रभारी शिवगढ़ चंद्रभान वर्मा ने बताया कि मृतक की पहचान समर बहादुर (55) के रूप में हुई है जो भरखरे का निवासी हैं।

यह भी पढ़े : उप्र: हत्या मामले में पिता-पुत्र को आजीवन कारावास की सजा

पुलिस ने बताया कि मौके पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी ऋतिक कपूर ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहन जांच शुरू कर दी है। (भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button