वैलेंटाइन डे बहिष्कार का आह्वान, अमरवीर जवान दिवस मनाया गया
हैदराबाद, बजरंग दल द्वारा 14 फरवरी को पुलवामा आतंकी हमले में जान गंवाने वाले बलिदानियों की स्मृति में “अमरवीर जवान दिवस” के रूप में मनाया गया।
बजरंग ने युवाओं से भारतीय संस्कृति की रक्षार्थ वैलेंटाइन डे जैसी कुसंस्कृति से दूर रहने का भी आह्वान किया गया। आबिड्स स्थित जीपीओ के पास अमरवीर जवान दिवस के तहत शहीदों को नमन करने के बाद मीडियाकर्मियों को संबोधित करते हुए बजरंग दल के प्रदेश संयोजक श्रीकांत ने कहा कि प्रेम किसी एक दिन का विषय नहीं है, बल्कि यह जीवनभर का भाव है। देश की रक्षा में अपने प्राणों की आहुति देने वाले जवानों का सम्मान सर्वोपरि होना चाहिए। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार से 14 फरवरी को आधिकारिक रूप से “अमरवीर जवान दिवस” घोषित करने की भी मांग की।
यह भी पढ़े: संत वेलेंटाइन को याद करने का दिन है प्रेम दिवस !
आज कार्यक्रम के अंतर्गत कोटी स्थित विश्व हिन्दू परिषद कार्यालय से रैली भी निकाली गई, जो विभिन्न मार्गों से होते हुए आंध्रा बैंक चौराहा पहुंची। वहां उपस्थित कार्यकर्ताओं ने शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की और राष्ट्रभक्ति के नारे लगाए। अवसर पर बजरंग दल के सह-संयोजक मुकेश, भाग्यनगर भाग के पदाधिकारी राजेंद्र रेड्डी सहित जिला स्तर के कार्यकर्ता अभिषेक, अभिषेक, अखिल, राजेंद्र और अन्य उपस्थित थे।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



