हैदराबाद, राष्ट्रीय गौरव और सांस्कृतिक उत्सव की श्रृंखला के अंतर्गत ग्लोबल बुक फ एक्सीलेंस, इंग्लैंड द्वारा आज तेलुगु के प्रतिष्ठित हास्य कलाकार पद्मश्री डॉ. ब्रह्मानंदम को उनके 70वें जन्मदिन के अवसर पर सम्मान किया गया। यह सम्मान भारतीय सिनेमा में उनके ऐतिहासिक सफर और अतुलनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया।
यहाँ जारी विज्ञप्ति के अनुसार, डॉ. ब्रह्मानंदम के दशकों लंबे असाधारण करियर को उत्सव के रूप में मनाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया। इस भव्य समारोह में अनेक गणमान्य व्यक्तियों, वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों, प्रमुख फिल्मी हस्तियों ने भाग लिये। के प्रधान सचिव के. एस. श्रीनिवास राजू, आंध्र प्रदेश विधानसभा के उपाध्यक्ष रघु रामकृष्ण राजू, वरिष्ठ फिल्म कलाकार बाबू मोहन, एल. बी. श्रीराम, राचा रवि, अभिनेत्री प्रगति, अभिनेता रघु बाबू, पृथ्वीराज और प्रभाकर श्रीनु सहित फिल्मी दुनिया से जुड़े की कलाकार अवसर पर उपस्तित थे।
यह भी पढ़ें… सरकार के खिलाफ आज चार्जशीट जारी करेगी भाजपा
टीपीसीसी मीडिया एवं संचार अध्यक्ष सामा राम मोहन रेड्डी, टीवी5 न्यूज़ के सीईओ बी. आर. नायडू, कलाकार अजय कुमार सहित विभिन्न लोगों ने उन्हें बधाई दी। ग्लोबल बुक ऑफ एक्सीलेंस (इंग्लैंड) के अध्यक्ष डॉ. मनीष कुमार ने डॉ. ब्रह्मानंदम को औपचारिक रूप से सर्टिफिकेट ऑफ एक्सीलेंस प्रदान किया। इस अवसर पर जीबीई के ग्लोबल ब्रांड एंबेसडर डॉ. दीपक राउत और जितेंद्र मित्तल भी उपस्थित रहे।
