ब्रह्मर्षि सेवा समाज ने मनाया वार्षिकोत्सव व होली मिलन

हैदराबाद, ब्रह्मर्षि सेवा समाज का 26वाँ वार्षिकोत्सव व होली मिलन समारोह यूसुफगुड़ा स्थित निम्समे ऑडिटोरियम में उत्साह और एकता के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में समाज के सदस्यों, गणमान्य अतिथियों तथा बच्चों की उत्साहपूर्ण सहभागिता रही।

जारी प्रेस विज्ञप्ति में उक्ताशय की जानकारी दी गयी। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। अध्यक्ष इंदिरा राय ने सभी का स्वागत करते हुए होली की शुभकामनाएँ दीं। मंच का संचालन मनोरमा ने किया। अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में बाबूलाल शौर्य तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में शिशु रंजन की उपस्थिति रही। उन्होंने सभी को होली की शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने समाज के सदस्यों को एकजुट होकर सामाजिक उत्थान के लिए कार्य करने की प्रेरणा दी। मधु त्यागी ने समाज को आगे बढ़ने हेतु प्रोत्साहित किया।

यह भी पढ़ें… हैदराबाद में नेक्स्टजेन होप फाउंडेशन का महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम

बच्चों की नृत्य व संगीत प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध किया

प्रतिमा पांडेय ने गणेश वंदना व गीतों से समा बांधा। शशि, आरोही, सान्वी, राहुल, दीपिका और अभिषेक की प्रस्तुतियों ने लोगों का मन मोह लिया। मनोज राय, प्रदीप राय के गीतों ने माहौल में होली की मस्ती घोली। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत समाज के प्रतिभाशाली बच्चों द्वारा प्रस्तुत नृत्य एवं संगीत से हुई, जिन्होंने मनमोहक प्रस्तुतियों से उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

कार्यक्रम के अगले चरण में विजय कुमार ने मंच संचालन किया। वीर नारी चाकली आइलम्मा वूमेन्स यूनिवर्सिटी में अंग्रेजी विभागाध्यक्ष संगीता ने शिक्षा, सामाजिक जागरूकता और सामूहिक प्रगति के महत्व पर प्रकाश डाला। अवसर पर समाज के सम्मानित वरिष्ठजनों एवं विशिष्ट व्यक्तित्वों को उनके समाज के प्रति बहुमूल्य योगदान के लिए सम्मानित किया गया। इसी क्रम में प्रतिभावान बच्चों को प्रोत्साहित किया गया। वरिष्ठ पत्रकार देव पुखराज ने आयोजन में सहयोग देने वाले सदस्यों, स्वयंसेवकों और प्रतिभागियों के प्रति आभार जताया।

कार्यक्रम में कमलेश राय, संजय राय, एम.बी. सिंह, रमेश, के.के. ठाकुर, रविंदर, राजू राय, रोहित राय, अमृता राय, अमित सिन्हा व अन्य ने सहयोग प्रदान किया। पुखराज ने धन्यवाद ज्ञापित किया। अवसर पर श्रीकांत चौधरी, शीला, हरीश पांडेय, शशिभूषण, सतीश शर्मा, रमेश, सुरेश त्यागी, मधु त्यागी, रवि राय, रामेश्वर राय, अनिल प्रधान, वी.के. राय, संतोष राय, भोलानाथ सिंह, धर्मेंद्र सिंह, गजेंद्र तिवारी, एन.पी. सिंह, उर्मिला पांडेय, जमवाणी राय, रमा, प्रीति, विमला राय, निर्मला तिवारी, माया ठाकुर, रागिनी, रीमा, निशा राय, नीशू, सुनील सिंह, पंकज ठाकुर, राम, प्रवेश सिंह, ममता राय, अनु राय, आभा राय, सुषमा व अन्य की उपस्थिति रही।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button