हैदराबाद मंथन ग्रुप द्वारा देशभक्ति की भावना पर आधारित देश की सेना व देश के शहीदों की शहादत के प्रति अपने प्रेम और आदर की भावना से भरा कार्यक्रम नेकलेस रोड स्थित पीट स्टॉप में आयोजित किया गया। कार्यक्रम को मुख्य रूप से मुंबई के ताज होटल में आतंकवादी हमले के दौरान महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले भारत के एक्स मार्कोस कमांडो विक्रम पूजाला ने संचालित किया।
कार्यक्रम में पहले शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई, उसके बाद सभी सदस्यों ने मार्च पास्ट किया। इस बार की होस्टिंग टीम की सदस्य रजनी, पिंकी, सिंपल, सीमा, शीतल, स्नेहा, रश्मि, वर्षा, मनीषा ने अपनी दमदार आवाज में इतिहास के पन्नों पर जिनके नाम अछूते रह गए, ऐसी बलिदानी वीरांगनाओं का किरदार निभा कर उनको फिर से जिंदा कर दिया। कार्यक्रम की सफलता में संस्था सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
यह भी पढ़ें… धूमधाम से शुरू हुआ अंतरराष्ट्रीय पतंग और मिठाई उत्सव
