संगारेड्डी : शिक्षक पर छात्रों की पिटाई का आरोप

संगारेड्डी, संगारेड्डी ज़िले के खानापुर स्थित रत्नपुरी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में एक शिक्षक पर छात्रों की पिटाई किए जाने का आरोप लगाते हुए छात्रों, विद्यार्थी संगठनों और अभिभावकों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कॉलेज के प्रथम वर्ष पॉलीटेक्निक (सीएसई) के करीब 15 छात्रों को शिक्षक शिवा रेड्डी ने कथित रूप से होमवर्क पूरा न करने पर बुरी तरह पीट दिया। इस घटना से नाराज छात्रों ने अभिभावकों और छात्र संगठनों के समर्थन से कॉलेज परिसर के बाहर प्रदर्शन शुरू कर दिया।

प्रदर्शन में छात्र संगठनों अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) तथा एनएसयूआई के छात्र नेता भी शामिल हुए। उन्होंने कॉलेज प्रबंधन से शिवा रेड्डी को तुरंत छात्रों के सामने पेश कर स्पष्टीकरण देने की मांग की।

यह भी पढ़ें… हैदराबाद : नौकरी न मिलने पर खुदकुशी की

प्रदर्शन के दौरान कुछ छात्र कॉलेज परिसर में घुसने की कोशिश करने लगे, जिससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई। इसके बाद मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल पहुंचा और भीड़ को नियंत्रित किया। छात्र नेताओं ने आरोप लगाया कि शिक्षक ने छात्रों को अमानवीय तरीके से दंडित किया, जो पूरी तरह अस्वीकार्य है। बाद में छात्रों ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए हथनूरा पुलिस स्टेशन में लिखित शिकायत भी दर्ज करवाई। पुलिस मामले की जाँच कर रही है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button