महिला समूह का लोन पास करवाने की आड़ में रिश्वतखोरी, एक गिरफ्तार
हैदराबाद, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने रिश्वतखोरी के मामले में जीएचएमसी, कुकटपल्ली जोन, मूसापेट सर्कल के आउटसोर्सिंग कम्युनिटी ऑर्गनाइजर को रंगे हाथ पकड़ लिया।
एसीबी द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि कम्युनिटी ऑर्गनाइजर के. मुरली ने महिला समूह को 20 लाख रुपये का लोन जारी करने के बदले 1 प्रतिशत कमीशन की मांग की। उसे मंगलवार सुबह महिला समूह से 18 हजार रुपये की रिश्वत स्वीकारते हुए जाल में फंसा लिया गया। आरोपी को आगे की कार्रवाई के लिए नामपल्ली स्थित एसीबी कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
यह भी पढ़ें… सिद्दिपेट : बस-लॉरी टक्कर में छह घायल
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



