बजट भाषण के दौरान बीआरएस नेताओं ने किया शोर-शराबा
हैदराबाद, मुख्य विपक्षी पार्टी बीआरएस ने विधानसभा में उपमुख्यमंत्री भट्टी विक्रमार्का द्वारा बजट पेश किये जाने के दौरान काफी शोर-शराबा किया।
बीआरएस सदस्यों ने कानों में फूल लगाकर, बजट के कागज फाड़कर सदन में फेंकते हुए नारेबाजी की। पहले कुछ समय तक बीआरएस सदस्य बजट भाषण सुनते रहे। बीच-बीच में बीआरएस उप-नेता हरीश राव बजट के खिलाफ कुछ बोलते रहे। कुछ समय बाद बीआरएस के सदस्य अपने स्थानों पर खड़े हो गये और तालियाँ बजाते हुए बजट के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। भाषण पूरा होने से पहले ही बीआरएस सदस्यों ने कागजों को फाड़कर फेंकते हुए सदन से बाहर चले गये।
यह भी पढ़ें… शिक्षा क्षेत्र में ऐतिहासिक परिवर्तन लाना सरकार का लक्ष्य : भट्टी विक्रमार्का
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।





