पिछड़ा आरक्षण पर बीआरएस विधायकों ने किया विरोध प्रदर्शन

हैदराबाद, तेलंगाना सरकार से पिछड़े वर्गों के लिए 42 प्रतिशत आरक्षण लागू करने और बीसी कॉर्पोरेशनों की माँग को पूरा करने के लिए बीआरएस विधायकों ने आज गनपार्क के पास प्रदर्शन किया। गनपार्क में आयोजित प्रदर्शन का नेतृत्व तेलंगाना विधानसभा में बीआरएस के उपनेता टी. हरीश राव ने किया।

विधायकों ने कांग्रेस सरकार पर धोखा देने का आरोप लगाते हुए नारे लगाये। बीआरएस नेताओं ने कहा कि कांग्रेस ने सत्ता में आने के पहले साल में बीसी सब-प्लान पर 800 करोड़ रुपये खर्च करने का वादा किया था, लेकिन इसे पूरा नहीं किया।

यह भी पढ़े : निजामाबाद में आवारा कुत्तों की मौत पर मामला दर्ज

बीआरएस ने यह भी आलोचना की कि दूसरे साल में 11 करोड़ रुपये आवंटित किए जाने के बावजूद केवल 3 करोड़ रुपये ही खर्च किए गए। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने हर साल 20 हजार करोड़ रुपये का बजट देने का वादा किया था, लेकिन उसे लागू नहीं किया। बीआरएस नेताओं ने सरकार पर बीसी वर्गों की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार पिछड़ों के अधिकारों तथा उनके कल्याण की अनदेखी कर रही है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button