बीएसएफ के कॉन्टेबल दुर्गेश्वर को अंतरराष्ट्रीय वुशु चैंपियनशिप में रजत पदक

Ad

नयी दिल्ली, भारतीय वुशु खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी छाप छोड़ी है। इस बीच, भारत के दुर्गेश्वर सिंह ने यूनान के एथेंस में आयोजित छठी एक्रोपोलिस अंतरराष्ट्रीय वुशु चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किया। भारत के दुर्गेश्वर सिंह ने यूनान के एथेंस में आयोजित छठी एक्रोपोलिस अंतरराष्ट्रीय वुशु चैंपियनशिप में रजत पदक जीता।

यह भी पढ़े : अश्वित और विशाल ने जीती ब्रिलियंट शतरंज ट्रॉफी

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के कांस्टेबल सिंह ने 90 किग्रा वर्ग में अंतरराष्ट्रीय प्रतिस्पर्धियों के खिलाफ असाधारण कौशल और दृढ़ संकल्प का प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता का आयोजन 13 से 15 मार्च तक किया गया जिसमें 19 देशों के 1100 से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। (भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button