विधानसभा का बजट सत्र 26 फरवरी से शुरू होने की संभावना
हैदराबाद विधानसभा का बजट सत्र आगामी 26 फरवरी से शुरू होने की संभावना है। बताया जा रहा है कि राज्य सरकार ने इस संबंध में औपचारिक निर्णय ले लिया है, लेकिन अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गयी है। हालांकि सोमवार, 23 फरवरी को सचिवालय में सीएम रेवंत रेड्डी की अध्यक्षता में होने वाली मंत्रिमंडल की बैठक में बजट सत्र के आयोजन के बारे में निर्णय लिया जाएगा। इस बीच, आगामी वित्त वर्ष के लिए बजट की कवायद जोर-शोर से चल रही है।
उपमुख्यमंत्री और वित्त मंत्री भट्टी विक्रमार्का वार्षिक बजट प्रस्तावों को अंतिम रूप दे रहे हैं। कहा जा रहा है कि राज्य सरकार आगामी 28 फरवरी को विधानसभा में 2026-27 के के लिए वार्षिक बजट पेश कर सकती है। सरकार ने बजट सत्र कम से कम 15 दिनों तक चलाने का विचार कर रही है ताकि बजट पर व्यापक चर्चा की जा सके। सरकार का मानना है कि सदन में विपक्ष द्वारा उठाए गए मुद्दों का जवाब देने के साथ-साथ कई महत्वपूर्ण विधेयकों को भी इसी सत्र में पारित किया जाना चाहिए।
यह भी पढ़ें… तेलंगाना हाईकोर्ट : लिफ्ट सुरक्षा को लेकर कानून पर समय देने से इनकार
राज्य सरकार पिछले चुनावों में किए गए वादे के अनुसार महिलाओं के लिए 2,500 रुपये पेंशन, वृद्धा पेंशन को 4 हजार तक बढाने, नई कल्याणकारी योजनाएं, सिंचाई, बुनियादी ढांचे, शहरी विकास, फ्यूचर सिटी जैसे मुद्दों पर चर्चा कर महत्वपूर्ण निर्णयों की घोषणा करने की संभावना है।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



