पाटीघनपुर में अतिक्रमणों पर चला बुल्डोज़र

हैदराबाद, संगारेड्डी जिले के पटनचेरू मंडल के पाटीघनपुर में हैद्रा ने बड़ा ऑपरेशन चलाकर अवैध कब्जों को हटाने की कार्रवाई करते हुए पार्क, सड़क और सार्वजनिक उपयोग के लिए निर्धारित जमीन को कब्जे से मुक्त कराया गया।आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, हैद्रा की यह कार्रवाई 92 एकड़ में फैले एक लेआउट में की गई।

जानकारी के अनुसार, इस लेआउट को 1980 में आनंदनगर कॉलोनी के नाम से विकसित किया गया था, जिसमें कुल 1,109 प्लॉट थे। बाद में इसे कृषि भूमि बताते हुए फर्जी पासबुक बनाकर अन्य लोगों को बेच दिया गया। इस संबंध में सोमवार को प्रजावाणी कार्यक्रम में शिकायत मिली थी।

यह भी पढ़े : माहेश्वरी युवा समिति ने शुरू की शीतल जलशाला सेवा

बुधवार को अधिकारियों ने मौके पर जाँच की और गुरुवार को अवैध कब्जों को हटा दिया। जाँच में पाया गया कि लेआउट के अनुसार पार्क और सड़कों के लिए निर्धारित जमीन पर कब्जा किया गया था। हैद्रा अधिकारियों ने कुल 47,840 गज जमीन को कब्जे से मुक्त कराया। इस दौरान प्रीकास्ट दीवारें, शेड आदि हटाए गए।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button