9 और 23 अप्रैल को 8 सीटों पर उपचुनाव, 4 मई को नतीजे

Ad

नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने आज रविवार को असम, पश्चिम बंगाल, केरल, तमिलनाडु और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अहम जानकारियां साझा की। असम, केरल और पुडुचेरी में एक चरण में 9 अप्रैल को चुनाव होंगे। वहीं, पश्चिम बंगाल में दो चरणों में 23 और 29 अप्रैल को मतदान होगा। जबकि, तमिलनाडु में एक चरण में 23 अप्रैल को मतदान होगा। इन सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेश के चुनावों के नतीजे 4 मई को जारी किए जाएंगे।

पांचों राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में चुनाव की घोषणा होने के साथ ही तत्काल प्रभाव से आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने बताया कि आयोग ने पिछले कुछ दिनों में सभी चुनावी राज्यों का दौरा कर तैयारियों की समीक्षा की है और राजनीतिक दलों, अधिकारियों तथा मतदाताओं से बातचीत की है।

किस राज्य में कब होंगे चुनाव?

  • पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में दो चरणों में मतदान होगा। पहले चरण का चुनाव 23 अप्रैल और दूसरे चरण का चुनाव 29 अप्रैल को होगा।
  • तमिलनाडु में एक चरण में चुनाव कराया जाएगा। यहां 23 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे।
  • असम विधानसभा चुनाव एक चरण में होगा। असम में 9 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे।
  • केरल विधानसभा चुनाव एक चरण में होगा। केरल में भी 9 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे।
  • पुडुचेरी विधानसभा चुनाव भी एक चरण में कराया जाएगा। यहां भी 9 अप्रैल को चुनाव कराए जाएंगे।

सभी विधानसभा चुनावों का परिणाम – 4 मई

  • चुनाव आयोग के मुताबिक, पश्चिम बंगाल विधानसभा का कार्यकाल 7 मई को समाप्त हो रहा है।
  • तमिलनाडु विधानसभा का कार्यकाल 10 मई तक समाप्त हो रहा है।
  • असम विधानसभा का कार्यकाल 20 मई को समाप्त हो जाएगा।
  • केरल विधानसभा का कार्यकाल 23 मई को समाप्त हो रहा है।
  • पुडुचेरी विधानसभा का कार्यकाल भी 15 जून को समाप्त हो जाएगा।

5 राज्यों की 824 सीटों पर चुनाव

चुनाव आयोग ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस में पांच राज्यों की 824 सीटों के लिए तारीखों का एलान कर दिया है। 4 मई को सभी विधानसभा चुनावों के नतीजे घोषित किए जाएंगे।

पश्चिम बंगाल में 294 सीटों पर चुनाव

पश्चिम बंगाल में कुल 7 करोड़ वोटर हैं, जिनमें 3.6 करोड़ पुरुष और 3.4 करोड़ महिला वोटर हैं। यहां 1402 वोट थर्ड जेंडर के भी हैं। पश्चिम बंगाल में 294 सीटों पर चुनाव होने हैं। पश्चिम बंगाल में पिछली बार 8 चरणों में चुनाव हुए थे, जिसमें टीएमसी ने 215 और बीजेपी ने 77 सीटें जीती थीं। इन चुनावी नतीजों के बाद ममता बनर्जी फिर एक बार पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री बनी थीं।

तमिलनाडु में 234 सीटों पर चुनाव

तमिलनाडु में कुल 5.6 करोड़ वोटर हैं, जिनमें 2.7 करोड़ पुरुष और 2.8 करोड़ महिला वोटर हैं। यहां 7617 वोट थर्ड जेंडर के भी हैं। तमिलनाडु में 234 सीटों पर चुनाव होने हैं। पिछली बार तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में एक ही चरण में चुनाव हुए थे, जिसमें डीएमके ने 133, अन्नाद्रमुक ने 66 और बीजेपी ने 5 सीटें जीती थीं। चुनाव के बाद एमके स्टालिन ने सीएम पद की शपथ ली थी।

असम में 126 सीटों पर चुनाव

असम में कुल 2.4 करोड़ वोटर हैं, जिनमें 1.2 करोड़ पुरुष और 1.2 करोड़ महिला वोटर हैं। यहां 343 वोट थर्ड जेंडर के भी हैं। असम में 126 सीटों पर चुनाव होने हैं। पिछली बार असम विधानसभा चुनाव में तीन चरणों में चुनाव हुए थे। एनडीएन ने 75 सीटें जीतकर असम में सरकार बनाई थी और हिमंत बिस्वा सरमा ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी।

केरल में 140 सीटों पर चुनाव

केरल में कुल 2.6 करोड़ वोटर हैं, जिनमें 1.3 करोड़ पुरुष और 1.3 करोड़ महिला वोटर हैं। यहां 277 वोट थर्ड जेंडर के भी हैं। केरल में 140 सीटों पर चुनाव होने हैं। केरल विधानसभा चुनाव में एक ही चरण में चुनाव हुए थे। इसमें एलडीएफ ने 99 और यूडीएफ ने 41 सीटें जीती थीं। इस चुनाव के बाद पिनराई विजयन लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री बने।

पुडुचेरी में 30 सीटों पर चुनाव

पुडुचेरी में कुल 9.4 लाख वोटर हैं, जिनमें 4.4 लाख पुरुष और 15 लाख महिला वोटर हैं। यहां 139 वोट थर्ड जेंडर के भी वोट हैं। पुडुचेरी में 30 सीटों पर चुनाव होने हैं। पुडुचेरी विधानसभा चुनाव में एक ही चरण में चुनाव हुए थे। इस चुनाव में एनडीए ने 16 और यूपीए ने 9 सीटें जीती थीं। एनडीए के एन. रंगास्वामी पुडुचेरी के मुख्यमंत्री बने थे।(भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button