सी. निरंजन राव परिवार ने वेटनरी अस्पताल को दिया सहयोग
हैदराबाद, नारायणगुड़ा में सरकारी सुपर स्पेशालिटी वेटनरी हॉस्पिटल को सी. निरंजन राव परिवार द्वारा पालतू जानवरों की भलाई के लिए सर्जिकल टेबल और लाइट डोनेट किए गए। साथ ही फ्लोरिंग रिनोवेशन कार्य में सहयोग दिया गया।

जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, सी. निरंजन राव व उनके परिवार ने पालतू जानवर सी. सिम्बा की याद में नारायणगुड़ा स्थित गवर्नमेंट सुपर स्पेशालिटी वेटनरी हॉस्पिटल की फ्लोरिंग को रेनोवेट किया गया। सी. निरंजन राव तेलंगाना और आंध्र प्रदेश राज्यों में प्रैक्टिस करने वाले वकील हैं। उन्हें लेबर लॉ के फील्ड में 35 साल से ज़्यादा का अनुभव है।
यह भी पढ़ें… सीएसआईआर-एनजीआरआई में प्रशिक्षण कार्यक्रम आरंभ
हॉस्पिटल के स्टाफ ने डिस्ट्रिक्ट मेडिकल ऑफिसर प्रवीण कुमार और गवर्नमेंट सुपर स्पेशालिटी वेटेरिनरी हॉस्पिटल की अधीक्षक डॉ. सुरेखा की मौजूदगी में डोनेशन के लिए सी. निरंजन राव और परिवार का आभार व्यक्त किया।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



