कारवान जैन दादावाड़ी में जिन मणिप्रभसागरजी के चातुर्मास हेतु कोर कमेटी ने की बैठक
हैदराबाद, गच्छाधिपति जिन मणिप्रभसागरजी म.सा. का वर्ष 2026 का चातुर्मास कारवान जैन दादावाड़ी में होगा। चातुर्मास की तैयारियों को लेकर कोर कमेटी की बैठक आयोजित की गई। दादावाड़ी ट्रस्ट के अध्यक्ष प्रशांत श्रीमाल एवं चातुर्मास के प्रधान संयोजक कुशल कांकरिया के नेतृत्व में आयोजित बैठक में चातुर्मास संबंधी तैयारियों को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। अवसर पर कुशल कांकरिया ने विश्वास व्यक्त किया कि वर्ष 2026 का चातुर्मास अत्यन्त भव्य रूप से आयोजित होगा। चातुर्मास के लिए सम्पूर्ण समाज से भरपूर सहयोग प्राप्त हो रहा है।

बैठक में चातुर्मास संबंधी कार्यों के सुचारू संचालन के लिए मार्गदर्शक समिति, स्वागत समिति, अर्थ समिति, पूजन समिति, भोजन समिति, आवास समिति, प्रचार-प्रसार समिति, पंडाल समिति, परिवहन समिति, सहायता केन्द्र समिति, पुरसदारी समिति, वैयावच्च समिति, विहार समिति, आय-व्यय समिति तथा मंगल प्रवेश समिति का गठन किया गया। समिति कार्यों को लेकर कोर कमेटी के सदस्यों ने अपने सुझाव दिये और चातुर्मास के सफल बनाने के लिए सामूहिक प्रयास पर बल दिया।
यह भी पढ़ें… शहरी बस्तियों में बढ़ रही हैं स्वास्थ्य असमानताएँ : एचएचएफ रिपोर्ट
ट्रस्ट अध्यक्ष प्रशांत श्रीमाल के धन्यवाद ज्ञापन के साथ बैठक संपन्न हुई। बैठक में अशोक कटारिया, आतिश श्रीमाल, बाबूलाल सकलेचा, बसंत बाफना, गौतम सहलोत, हस्तीमल हुंडिया, किशोर संचेती, ललित सकलेचा, ललित चोपड़ा, महेन्द्र गोलेच्छा, प्रवीण नाहटा, प्रदीप सुराणा, राजेश रांका, रमेश पारेख, रमेश सकलेचा, राजेश पोकरणा, शील खिंवसरा, सुशील संचेती, विनोद कीमती एवं विमल नाहर ने भाग लिया।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



