लापरवाही से कचरा फेंकने पर लगेगा भारी जुर्माना

हैदराबाद, साइबराबाद नगर निगम आयुक्त पी. सृजना ने सीएमसी परिधि के चिंतल सर्कल, कुतुबुल्लापुर ज़ोन में आकस्मिक दौरा कर सफाई एवं स्वच्छता कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने व्यापारयों को सचेत किया कि वह कचरे को लापरवाही से फेंकने की गतिविधियों में लिप्त न हों। ऐसा होने पर भारी जुर्माने का सामना करना पड़ सकता है।

सीएमसी आयुक्त सृजना ने चिंतल सर्कल के अंतर्गत गांधी नगर क्षेत्र का अचानक दौरा किया। इस दौरान उन्होंने घर-घर जाकर स्वच्छता वाहनों के माध्यम से शत प्रतिशत कचरा संग्रहण की व्यवस्था के बारे में लोगों से बातचीत की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्वच्छता वाहनों की उपस्थिति के बारे में जानकारी ली और अधिकारियों को निर्देश दिया कि यदि ड्राइवर प्रतिदिन घर-घर कचरा संग्रहण के लिए उपस्थित नहीं होते हैं, तो उन वाहनों को जब्त कर किसी अन्य ड्राइवर को जिम्मेदारी दी जाए।

यह भी पढ़ें… दलबदलू विधायकों को क्लीन चिट मिलने पर बरसे बंडी संजय

आयुक्त ने पूरे क्षेत्र का निरीक्षण कर विभिन्न व्यापारिक संस्थानों के प्रतिनिधियों से बातचीत की। उन्होंने सख्ती से निर्देश दिया कि सभी दुकानों और प्रतिष्ठानों में ट्विन बिन्स अनिवार्य रूप से लगाए जाएँ। अपने कर्तव्यों का सही ढंग से पालन न करने पर संबंधित एसएफए को कड़ी चेतावनी दी गई। उन्होंने कहा कि यदि व्यापारिक संस्थान नियमों का पालन नहीं करेंगे, तो उन पर जुर्माना लगाया जाएगा। इसके अतिरिक्त उन्होंने आईएएलए आयुक्त के अधिकार क्षेत्र में आने वाली सड़कों पर भी उचित सफाई व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने देखा कि सड़कों के बीच के हिस्सों में कचरा पड़ा हुआ है। कचरे के ढेर समय पर नहीं हटाये जा रहे हैं। उन्होंने इस पर तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button