निजामाबाद में आवारा कुत्तों की मौत पर मामला दर्ज
निजामाबाद, निजामाबाद शहर में आवारा कुत्तों की कथित हत्या के बाद अज्ञात व्यक्तियें के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। अपनी शिकायत में पशु कल्याण कार्यकर्ता ए. गौतम ने कहा कि पिछले कुछ महीनें से निजामाबाद नगर निगम की सीमा के भीतर आवारा कुत्तों को निशाना बनाया जा रहा है और उन्हें मारा जा रहा है।
शिकायतकर्ता स्ट्रे एनिमल फाउंडेशन ऑफ इंडिया (एनजीओ) में क्रूरता निवारण प्रबंधक के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि 23 मार्च को कुछ अज्ञात व्यक्तियें ने आवारा कुत्तों को जहरीले इंजेक्शन देकर मार डाला और उनके शवों को ले जाने के लिए एक वाहन का इस्तेमाल किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि निजामाबाद नगर निगम की सीमा में पिछले सात महीनें में लगभग 1,000 कुत्तों को मार डाला गया है।
यह भी पढ़े : विधानसभा : सरकार को महुए की शराब बनाने का सुझाव
शिकायत के आधार पर अज्ञात व्यक्तियें और वाहन के चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।एक अधिकारी ने प्रारंभिक जाँच के अनुसार बताया कि तीन से चार कुत्तों को मारकर एक वाहन में ले जाया गया। वाहन के मालिक की तलाश जारी है। पुलिस ने बताया कि अभी तक कुत्तों के शव नही मिले हैं। मामले की आगे की जाँच जारी है।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



