सीबीआईसी एकल खिड़की पोर्टल ‘स्विफ्ट 2.0’ करेगा जारी

नयी दिल्ली, केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा-शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) बृहस्पतिवार को एकल खिड़की मंच ‘स्विफ्ट 2.0’ को पेश करेगा। इसके साथ ही डिजिटल ट्रैवेलर्स गाइड और ‘अतिथि’ ऐप का नया संस्करण भी पेश किया जाएगा।

वित्त मंत्रालय के बयान के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय सीमा-शुल्क दिवस 2026 के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी करेंगे। इस मौके पर राजस्व विभाग के सचिव अरविंद श्रीवास्तव, सीबीआईसी के चेयरमैन विवेक चतुर्वेदी और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहेंगे।

एकल खिड़की मंच ‘स्विफ्ट’ के जरिये आयात-निर्यात के लिए विभिन्न विभागों से मंजूरी की प्रक्रिया एक ही पोर्टल पर पूरी की जाती है। स्विफ्ट 2.0 का उद्देश्य इस प्रणाली को अधिक सुगम एवं डिजिटल बनाना है।

‘अतिथि’ ऐप अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए विकसित किया गया है, ताकि वे भारत आने पर अपने सामान से संबंधित सीमा-शुल्क घोषणा और मंजूरी की प्रक्रिया ऑनलाइन पूरी कर सकें। (भाषा)

यह भी पढ़े2034 तक मुख्यमंत्री बना रहूँगा : रेवंत रेड्डी

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button