हर्षोल्लास के साथ मनायी गयी श्री गौतम स्वामी की जयंती

Ad

हैदराबाद, श्री संभवनाथ कुशल प्रार्थना जैन मंदिर में गणधर श्री गौतम स्वामीजी की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। सुरी मंत्र बीज युक्त 108 पुष्प विधान एवं अष्ट प्रकारी पूजन, स्नात्र महोत्सव, आरती मंगल दीपक, गुरु वंदन, श्री गौतम स्वामी इकतीसा का सामूहिक पाठ आदि अनुष्ठान संपन्न हुए।

यह भी पढ़े : गणगौर उत्सव के तहत प्रतियोगिताओं का आयोजन

श्रेष्ठतम से अति श्रेष्ठ श्री गौतम रास का मंगल पाठ भक्तों द्वारा किया गया। जय गुरु गौतम स्वामी, जय गुरु गौतम स्वामी के नाद से सम्पूर्ण देरासर गूंज उठी। सम्पूर्ण अनुष्ठान के लाभार्थी पूनमचंद तपस्वी रत्न इंद्रा बाई, योगेश भावना, पक्षाल दिशा, प्रार्थना आरोही झाबक परिवार रहे।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button