आईसीएमआर-एनआईएन में हिन्दी कार्यशाला के प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र प्रदत्त

हैदराबाद, हैदराबाद स्थित आईसीएमआर-राष्ट्रीय पोषण संस्थान (एनआईएन) में प्रशासनिक एवं भंडार अनुभाग के स्टाफ के लिए गत दिनों ‘भारती : बहुभाषी अनुवाद सारथी’ पर विशेष अनुवाद कार्यशाला आयोजित की गई। आयोजित समारोह में संस्थान की निदेशक डॉ. भारती कुलकर्णी ने हिन्दी कार्यशाला में प्रशिक्षित कर्मचारियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए।

जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, कार्यशाला में 26 कर्मचारियों ने भाग लिया। इसका उद्देश्य स्टाफ को अनुवाद उपकरणों की सहायता से अनुवाद में दक्ष बनाना तथा राजभाषा हिन्दी के प्रयोग को और बढ़ाना था। राजभाषा सलाहकार श्रीरामाराव एवं वी. संतोषी दीपिका द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रतिभागियों ने अनुवाद तकनीकों, भाषा की सूक्ष्मताओं तथा प्रशासनिक कार्यों में हिन्दी के प्रभावी उपयोग के संबंध में व्यावहारिक जानकारी प्राप्त की।

यह भी पढे़: संसदीय राजभाषा समिति ने किया राजभाषा निरीक्षण, ईसीआईएल को उत्कृष्ट प्रमाण-पत्र प्रदत्त

समारोह का शुभारंभ करते हुए डॉ. सुब्बाराव एम. गवरवरपु, वैज्ञानिक-जी/संयोजक, राजभाषा कार्यान्वयन समिति ने कहा कि राजभाषा कार्यान्वयन सभी प्रशिक्षणार्थियों का दायित्व है। उन्होंने राजभाषा विभाग, गृह मंत्रालय के वार्षिक कार्यक्रम में निर्धारित लक्ष्यों को प्राप्त करने हेतु कार्य करने का सलाह दी। डॉ. भारती कुलकर्णी ने प्रशिक्षित स्टाफ को प्रमाण-पत्र प्रदान किए। उन्होंने प्रतिभागियों को अपने कार्य में हिन्दी का प्रयोग बढ़ाने और निर्धारित लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित किया।उन्होंने कहा कि दैनंदिन कार्य में राजभाषा हिन्दी का प्रयोग बढ़ाएँ। आयोजन ने न केवल स्टाफ को तकनीकी रूप से सक्षम बनाया, बल्कि हिन्दी अनुवाद के प्रति उनके आत्मविश्वास को भी बढ़ाया। प्रमाण-पत्र वितरण समारोह में संस्थान के राजभाषा कार्यान्वयन समिति के सदस्यों का योगदान रहा।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button