दाहिमा समाज का चैत्र नवरात्रि महोत्सव 19 मार्च से

हैदराबाद, दाहिमा समाज (रजि.) द्वारा दाहिमा युवा मंच एवं दाहिमा महिला मण्डल के संयुक्त तत्वावधान में चैत्र नवरात्रि महोत्सव 2026 का आयोजन गुरुवार, 19 से 26 मार्च तक चूड़ी बाजार स्थित दाहिमा मन्दिर में किया जाएगा।

उक्त जानकारी यहाँ जारी प्रेस विज्ञप्ति मंत्री सत्यप्रकाश डोबा द्वारा दी गई। चैत्र नवरात्रि महोत्सव 2026 के संदर्भ में दाहिमा समाज हैदराबाद-सिकन्दराबाद की विशेष बैठक समाज के कार्यालय अग्रवाल चेंबर्स, किंग कोठी में अध्यक्ष सुरेश गांधी की अध्यक्षता में आयोजित की गयी, जिसमें कार्यक्रम के सन्दर्भ में विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। कार्यक्रम को व्यवस्थित एवं सुचारू रूप से आयोजित करने के उद्देश्य से रमेश गांधी, श्यामसुन्दर तिवाड़ी (एलआईसी), पवन जोपट एवं रमेश तिवाड़ी को कार्यक्रम संयोजक नियुक्त किया गया।

महोत्सव का शुभारम्भ गुरुवार, 19 मार्च को चूड़ी बाजार स्थित दाहिमा मंदिर में सुबह 11.11 बजे नवरात्रि महोत्सव के मुख्य यजमान गोपाल मुकेश सूँठवाल तथा समाज अध्यक्ष सुरेश गांधी द्वारा आचार्य पं. लोकेश दाधिच (करेशिया) के आचार्यत्व में घट स्थापना से होगा। तत्पश्चात दुर्गा सप्तशति पाठ किया जायेगा। नवरात्रि महोत्सव के अन्तर्गत नित्य सुबह 9.01 बजे दुग्धाभिषेक, दोपहर 1.31 बजे से दुर्गा सप्तशति पाठ, शाम 6.31 बजे कुमकुम अर्चना, रात 8.31 बजे भजन-संकीर्तन एवं रात 10.31 बजे शयन आरती की जायेगी।

नवरात्रि महोत्सव के प्रथम दिन दाहिमा महिला मण्डल द्वारा शाम 5.01 बजे ज्ञानबाग कॉलोनी स्थित शंकरलाल सुरेन्द्र आचार्य डोबा के निवास स्थान से गणगौर शोभा यात्रा बाजे-गाजे के साथ प्रारंभ होकर चूड़ी बाजार स्थित दाहिमा मंदिर पहुँचेगी। तत्पश्चात महिलाओं द्वारा ईसरजी, गौराजी की पूजा-अर्चना की जायेगी। रात 7.31 बजे से राजेश शर्मा (अजमेरिया तिवारी) द्वारा भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा।

21 मार्च को शत्रुघ्न दाहिमा द्वारा संगीतमय सुन्दरकाण्ड पाठ

नवरात्रि महोत्सव के अन्तर्गत 21 मार्च को शाम 6.01 बजे से शत्रुघ्न दाहिमा एवं सहयोगियों द्वारा संगीतमय सुन्दरकाण्ड पाठ का आयोजन किया जाएगा। सोमवार, 23 मार्च को रात 9.01 बजे से भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा, जिसमें निजामाबाद भजन मण्डली द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी। बुधवार, 25 मार्च को दाहिमा महिला मण्डल द्वारा दोपहर 1.01 बजे से मंगलपाठ, शाम 5.31 बजे से आचार्य एवं ब्राह्मणों द्वारा हवन तथा रात 9.01 बजे से स्वजातीय महिलाओं द्वारा माताजी का रातीजोगा किया जायेगा।

गुरुवार, 26 मार्च को रामनवमी महोत्सव पूजन होगा। सुबह 11.01 बजे से कन्याओं (4 से 10 वर्ष की) का स्वजातीय बन्धुओं द्वारा कन्या पूजन किया जायेगा। इसके अतिरिक्त 19 से 25 मार्च तक परिवार एवं गोत्र के नाम से सामूहिक दुग्धाभिषेक एवं कुमकुम अर्चना की जायेगी।

यह भी पढ़ें… माथुर वैश्य क्लब में होली मिलन समारोह में रंगों और गीतों का उत्सव

बैठक में नवरात्रि महोत्सव 2026 के निमंत्रण पत्र का विमोचन किया गया। अवसर पर अध्यक्ष सुरेश गांधी, मंत्री सत्यप्रकाश डोबा, नन्दकिशोर काकड़ा, सुरेश खटोड़, खेमचन्द करेशिया, दीपक काकड़ा, दिलीप इटोदिया, अशोक शर्मा, रामप्रसाद रिणवा, मूलचन्द पाटोदिया, श्यामसुन्दर तिवारी (एलआईसी), मूलचन्द पाटोदिया, राधेश्याम गोठड़ीवाल, महेश व्यास, राजेश दाहिमा (बोरायडा), मुरलीमनोहर तिवारी, संजयकुमार तिवारी, नवनीत खटोड़, राजेन्द्र बोरायडा, श्यामसुन्दर तिवाड़ी, महिला मण्डल अध्यक्ष किरण डोबा, मंत्री सारिका तिवाड़ी एवं अन्य उपस्थित थे। नवरात्रि महोत्सव के संयोजक रमेश गांधी, श्यासुन्दर तिवाड़ी (एलआईसी), पवन जोपट एवं रमेश तिवाड़ी ने समाज बन्धुओं से नवरात्रि महोत्सव के अन्तर्गत आयोजित समस्त कार्यक्रमों में सपरिवार भाग लेने का आग्रह किया।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button