लोक भवन में मनाया गया चैत्र नवरात्रि महाअष्टमी फलाहार समारोह

हैदराबाद, लोक भवन के तत्वावधान में चैत्र नवरात्रि महाअष्टमी फलाहार समारोह धार्मिक उत्साह के साथ आयोजित किया गया। संस्कृति कम्युनिटी हॉल में आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला ने कहा कि देवी दुर्गा का आशीर्वाद सभी को स्वास्थ्य, सुख और समृद्धि प्रदान करे।

जारी जानकारी के अनुसार, तेलंगाना में पहली बार लोक भवन के तत्वावधान में चैत्र नवरात्रि महाअष्टमी फलाहार समारोह का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला तथा राज्य की प्रथम महिला जानकी शुक्ला ने दीप प्रज्ज्वलित करते हुए किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने कहा कि महाअष्टमी देवी दुर्गा की पूजा का प्रतीक है, जो दिव्य ऊर्जा की अवतार हैं। महाअष्टमी दिव्य ऊर्जा की पूजा का प्रतिनिधित्व करती है।

राज्यपाल ने प्रगति में परस्पर सहयोग के महत्व पर दिया बल

राज्यपाल ने कहा कि यह त्यौहार लोगों को भक्ति के माध्यम से अज्ञान, अहंकार और नकारात्मक प्रवृत्तियों पर काबू पाने के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने कहा कि फलाहार केवल एक आहार संबंधी अभ्यास नहीं है, बल्कि आध्यात्मिक अनुशासन है, जिसका उद्देश्य मन, शरीर और आत्मा को शुद्ध करने के साथ-साथ संयम, धैर्य और आत्मविश्वास को बढ़ावा देना है। राज्यपाल ने कहा कि वह पिछले पैंतीस वर्षों से ऐसे समारोहों में भाग लेते आ रहे हैं। राज्यपाल के रूप में पद्भार ग्रहण करने के बाद कार्यक्रम का आयोजन करने पर उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए आशा जताई कि आने वाले वर्षों में भी यह परंपरा जारी रहेगी।

यह भी पढ़े: अवंती बाई का 168वाँ बलिदान दिवस मनाया गया

राज्यपाल ने लोगों से शांति और सामाजिक सद्भाव को मजबूत करने की दिशा में काम करने की अपील करते हुए राज्य की प्रगति में परस्पर सहयोग के महत्व पर बल दिया। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी, सांसद रघुनंदन राव, हरियाणा के पूर्व राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एन. रामचंदर राव, एमएलसी एम. कोमुरैया, विधायक ए. दयाकर, राज्यपाल के विशेष मुख्य सचिव एम. दानाकिशोर, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक महेश भागवत, हैदराबाद जिलाधीश हरिचंदना दासरी, लोक भवन के वरिष्ठ अधिकारी एवं अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button