चैत्र नवरात्रि: माता के पालकी में आगमन और हाथी पर विदाई का कैसा रहेगा प्रभाव

Ad

 चैत्र नवरात्रि का आरंभ इस बार 19 मार्च से हो रहा है। नवरात्रि में इन पावन दिनों में मां दुर्गा के अलग-अलग स्वरुपों की पूजा की जाती है। नवरात्रि में मां दुर्गा का आगमन और प्रस्थान तय करता है कि आने वाले दिनों पर कैसा प्रभाव देखने को मिलेगा। मां दुर्गा के वाहन नवरात्रि किस दिन से शुरु होगा और किस दिन समाप्त होगा इससे तय किया जाता है। चैत्र नवरात्रि का आरंभ इस बार 19 मार्च गुरुवार से होने वाला है। ऐसे में मां दुर्गा का वाहन पालकी होगा। चैत्र नवरात्रि में मां दुर्गा का पालकी पर आने का कैसा प्रभाव रहने वाला है।

श्रीमददेवी भागवत महापुराण के अनुसार, नवरात्रि का आरंभ 19 मार्च गुरुवार से हो रहा है तो मां दुर्गा का आगमन पालकी पर होता है। जब भी मां दुर्गा का आगमन पालकी पर होता है तो यह एक शुभ संकेत नहीं माना जाता है। ऐसा होने पर युद्ध जैसा हालात बनते हैं और लोगों में रोग आदि बढ़ता है। साथ ही आर्थिक उतार चढ़ाव और सामाजिक अशांति फैल सकती है।

श्रीमददेवी भागवत महापुराण में बताया गया है कि जब भी माता शुक्रवार के दिन प्रस्थान करती हैं तो उनका वाहन हाथी होता है। मां दुर्गा जब भी हाथी पर प्रस्थान करती हैं तो तब अच्छी वर्षा होती है। साथ ही हिंदू नववर्ष के राजा गुरु रहेंगे। यह भी अच्छी वर्षा का संकेत दे रहे हैं। वहीं, हिंदू नव वर्ष में रोहिणी वास समुद्र में होने के कारण कुछ स्थानों पर अति बारिश के कारण जन धन हानि योग भी बन रहे हैं।

नवरात्र के दिन मां दुर्गा का वाहन

श्रीमददेवी भागवत महापुराण में कहा गया है कि अगर नवरात्रि का आरंभ रविवार या सोमवार को होता है तब माता का वाहन हाथी होता है। शनिवार और मंगलवार के दिन जब भी मां दुर्गा आगमन करती हैं तब माता का वाहन घोड़ा होता है। वहीं, गुरुवार और शुक्रवार से नवरात्र का आरंभ होने से मां दुर्गा का आगमन डोली या पालकी से होता है। बुधवार के दिन नवरात्र का आरंभ जब होता है, तो मां दुर्गा का आगमन तब नाव पर होता है।

मां दुर्गा के वाहनों का प्रभाव

हाथी – जब भी मां दुर्गा का वाहन हाथी होता है तो वह शुभ माना जाता है। अच्छी वर्षा, सुख समृद्धि बढ़ती है।
घोड़ा – माता का वाहन घोड़ा होने पर अशांति के संकेत, समय चुनौतीपूर्ण, सत्ता परिवर्तन और प्राकृतिक आपदा आदि के संकेत मिलते हैं।
डोली\पालकी –
 माता का वाहन पालकी होने से समय काफी संघर्षपूर्ण रहता है। आर्थिक उतार चढ़ाव, सामाजिक अस्थिरता, जन धन हानि के संकेत मिलते हैं।
नाव : मां दुर्गा का वाहन नाव होने पर बहुत ही शुभ माना जाता है। नाव वाहन होने के कारण मनोकामनाएं पूरी होती हैं। लोगों में खुशहाली और समृद्धि बढ़ती है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button