कुलपाक जैन तीर्थ में चैत्र पूर्णिमा महोत्सव, अक्षय तृतीया पर तीन दिवसीय उत्सव

हैदराबाद, श्री श्वेतांबर मूर्तिपूजक जैन तीर्थ कुलपाकजी ट्रस्ट के तत्वावधान में श्री श्वेतांबर जैन तीर्थ कुलपाक में चैत्र पूर्णिमा वार्षिक महोत्सव भव्यता से संपन्न हुआ।

कुलपाक जैन तीर्थ में चैत्र पूर्णिमा महोत्सव का दृश्य

बसंत बाफना द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, जैनाचार्य आचार्य विजय अभयसेनसूरीजी म.सा. आदि ठाणा की निश्रा में मुनिराज तीर्थसुन्दरविजयजी म.सा. आदि ठाणा, साध्वी अर्चिताश्रीजी म.सा., साध्वी आनंदीताश्रीजी म.सा. की उपस्थिति में कुलपाक तीर्थ में वार्षिक मेले का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम सत्तर भेदी पूजा की गई। तत्पश्चात मुख्य ध्वजा का कार्यक्रम संपन्न हुआ।

कुलपाक मंदिर से भव्य वरघोड़ा गौशाला तक निकला

कुलपाक मंदिर परिसर से वरघोड़ा प्रारंभ होकर गौशाला पहुँचा, जहाँ हीराबाग में स्नात्र पूजा कार्यक्रम आयोजित किया। तत्पश्चात ध्वजा के चढ़ावे, नवाणु पूजा, श्री आदिनाथ रायण पादुका देहरी पर नाम, श्री आदिनाथ रायण पादुका ध्वजा, श्री आदिनाथ रायण पादुका कलश, श्री आदिनाथ रायण पादुका भरने का लाभ, श्री आदिनाथ रायण पादुका प्रतिष्ठा का लाभ लाभार्थियों ने चढ़ावे के साथ लिया।

रायण पादुका प्रतिष्ठा के चढ़ावे का लाभ भाग्यशालियों ने लिया। इनमें शांतिनाथ भगवान की ध्वजा का लाभ इंदरचंद महावीरचंद चोपड़ा परिवार ने, चन्द्रप्रभु भगवान की ध्वजा का लाभ हिरबेन मनचंद पंकज शाह परिवार ने, पुंडरीक स्वामी की ध्वजा का लाभ हुलासी पुखराज चेन्नई, श्री गौमुख देवजी की ध्वजा का लाभ रमेश शाह परिवार ने लिया।

रायण पगलियों के चढ़ावे के अंतर्गत शिलान्यास का लाभ प्रकाशचंद अशोक कुमार बालिया परिवार ने, भूमि पूजन का लाभ ताराचंद इन्द्रचंद विमल चोरड़िया परिवार ने, खनन मुहूर्त का लाभ शशिबाला जैन रत्न सुरेन्द्रमल लूणिया परिवार ने, श्री आदिनाथ भगवान के रायण पादुका की देहरी का लाभ ज्योतिबेन सीताराम कन्तेटी परिवार ने, भगवान के रायण पादुका भराने का लाभ शशिबाला सुरेन्द्रमल लूणिया परिवार ने, भगवान के रायण पादुका प्रतिष्ठा का लाभ ज्योतिबेन सीतारा कन्तेटी परिवार ने, भगवान के रायण पादुका के अखंड ध्वजा का लाभ अनराज शिवराज सोनी परिवार ने लिया।

यह भी पढ़ें… हनुमान जन्मोत्सव पर हिन्दू धर्म प्रेमी ने निकाली निशान यात्रा

रायण पादुका के अभिषेक में परिवारों ने लिया लाभ

रायण पगलियों के चढ़ावे के अंतर्गत शिलान्यास का लाभ भगवान के रायण पादुका के कलश का लाभ शांतिभाई मामणिया परिवार ने, भगवान के रायण पादुका दूध से अभिषेक का लाभ ज्योतिबेन सीताराम कन्तेटी परिवार ने, भगवान के रायण पादुका का दही से अभिषेक का लाभ भंवरलाल पदमचंद बसंत कुमार राजेन्द्र बाफना परिवार ने, भगवान के रायण पादुका के घी से अभिषेक का लाभ प्रेमराज सुरेन्द्र अमित बांठिया परिवार ने, भगवान के रायण पादुका का औषधि से अभिषेक का लाभ शशिबाला सुरेन्द्रमल लूणिया परिवार ने और भगवान के रायण पादुका का गुलाब से अभिषेक का लाभ प्रकाशचंद प्रशांत आदित्य श्रीमाल परिवार ने लिया।

अवसर पर बताया गया कि अक्षय तृतीया पर तीन दिवसीय महोत्सव आगामी 18, 19 व 20 अप्रैल को आयोजित किया गया जाएगा। 18 अप्रैल को आदिनाथ पंचकल्याणक पूजन सुबह 10 बजे से, दोपहर 3.30 बजे से मेहंदी एवं सांझी कार्यक्रम, रात्रि भक्ति कार्यक्रम 8 बजे से एवं महाप्रभावी श्री आदि महालक्ष्मी विधान का कार्यक्रम होगा। 19 अप्रैल को सुबह 5 बजे से चैत्य अभिषेक विधान, सुबह 6 बजे से श्री आदिनाथ रायण पादुका, ध्वज दंड, कलश, अभिषेक विधान, सुबह 10 बजे से भव्य प्रतिष्ठा विधान का आयोजन होगा।

प्रतिष्ठा के पश्चात श्री संघ के बहुमान का कार्यक्रम होगा। 20 अप्रैल को सुबह 9 बजे से श्री आदिनाथ इशुरस अभिषेक विधान, गुरुदेव का प्रवचन एवं श्रेयांश कुमार बनकर पारणा करवाने का चढ़ावा, 11 इशुरस से वर्षीतप के तपस्वियों का पारणा कार्यक्रम होगा।

कार्यक्रम का संचालन उपाध्यक्ष बसंत बाफना ने किया। अवसर पर शाश्वत ध्वजा व मुख्य ध्वजा मूलनायक श्री आदेश्वर भगवान के लाभार्थी भंवरलाल सिरेमल नागोत्री सोलंकी, श्री पार्श्वनाथ भगवान का चिंतामणि पार्श्वनाथ जैन श्वेतांबर मंदिर, श्री आदेश्वर भगवान के लाभार्थी बालकचंद पारसमल गोलेच्छा परिवार, श्री शांतिनाथ भगवान के लाभार्थी खानमल चुन्नीलाल ताराचंद सांचोरवाला परिवार हैं।

धार्मिक अनुष्ठानों में अनेक परिवारों ने लिया लाभ

अवसर पर श्री आदिश्वर भगवान के लाभार्थी पदमराज कमलाबाई सुराणा परिवार, श्री अभिनंदन महाराज के लाभार्थी दुर्गाबाई केशरीमल भंडारी परिवार, श्रीचंद्र प्रभु भगवान के लाभार्थी केशीदेवी रूपचंद चंदन परिवार, श्री आदिश्वर भगवान के श्री महावीर स्वामी जैन श्वेतांबर मंदिर श्री सीमंधर स्वामी भगवान के लाभार्थी शांतिलाल सतीशलाल रोहित कुमार पटवा, श्री नूतन पद्मावती माता के लाभार्थी सुन्दरबाई पोपटलाल मांडोत परिवार, श्री चौविसीजी के लाभार्थी अंगुरीबाई मेघराज श्रीमाल परिवार, श्री चौमुखजी मुख्य ध्वजा के लाभार्थी शिवराज मीठालाल गैतम दर्शन सेहलोत, श्रीचौमुखी पुरानी ध्वजा के लाभार्थी लीलाचंद हीराचंद राठौड़, श्री दादावाड़ी मुख्य ध्वजा के लाभार्थी सीतापचंद प्रकाशचंद प्रशांत श्रीमाल, श्री पद्मावती माता के लाभार्थी मनहरबेन पोपटलाल शाह फालगुणी नितेश शाह, श्री मणिभद्र भोमियाजी ध्वजा के लाभार्थी प्रेमराज सुरेन्द्र अमित बांठिया, श्री चक्रेश्वरी देवी ध्वजा के लाभार्थी हीरालाल शाह परिवार रूपलबेन नितिन भाई एवं श्री गौतमस्वामी ध्वजा के लाभार्थी हीरालाल शाह परिवार पुष्पाबेन पन्नालाल शाह हैं।

कार्यक्रम में अध्यक्ष सुरेन्द्र बांठिया, मंत्री प्रशांत श्रीश्रीमाल, कोषाध्यक्ष इन्द्रचंद जैन, ट्रस्टी अमरचंद श्रीश्रीमाल, हेमांग मोमाया, प्रशांत सिंघवी, संगेश दलाल, श्रीकांत छल्लाणी, शील कुमार सिद्धार्थ लूणिया, महेन्द्र प्रताप राय कपासी, विमलचंद नाहटा, सुभाष गोलेच्छा, विनोद नाहटा, किशोर नाहटा, जितेन्द्र छल्लानी, विनोद छल्लानी, गौतम सेहलोत, ललित चोपड़ा, अनिल मुथा, योगश सोनी, अनिल ओस्तवाल, राजेश पोकरना, मुकेश सुराणा, अजय नाहटा, अशोक मुथा, सुधीर मुथा, पंकज बरलोटा, ऊषा बरलोटा, सुगनचंद खिंवसरा, महावीरचंद चोपड़ा, प्रसन्न चोपड़ा, आदित्य श्रीमाल, रितेश भंसाली, अशोक चाणोदिया, विमल चोरड़िया, मोतीचंद लुणावत, सुरेन्द्र भंडारी, मुकेश कटारिया, मोतीचंद बोथरा, छाया कांकरिया, गुलाब श्रीमाल, सुधा सुराणा, सीमा सेहलोत, वर्षा नाहटा, तनीषा जैन आदि ने योगदान दिया। स्वामीवात्सल्य का लाभ समस्त ट्रस्ट मंडल ने लिया।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button