नायुडू ने पाइप आगजनी की जाँच के आदेश दिए चंद्रबाबू

अमरावती, आंध्र की राजधानी अमरावती में एचओडी टावर्स के निर्माण स्थल पर पाइपों में लगी भीषण आग को मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायुडू ने गंभीरता से लिया है। उन्होंने पुलिस महानिदेशक और खुफिया विभाग के प्रमुखों के साथ उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की और इस घटना के पीछे किसी साजिश की आशंका जताई है। मुख्यमंत्री का कहना है कि जब राजधानी का विकास कार्य पूरी गति से चल रहा है, तब ऐसी आगजनी की घटनाएँ सामान्य नहीं लगतीं, इसलिए उन्होंने अधिकारियों को हर पहलू से जाँच करने के निर्देश दिए हैं।

भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए मुख्यमंत्री ने निर्माण स्थलों पर तुरंत सीसीटीवी कैमरे लगाने और पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाने का आदेश दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि फॉरेंसिक साक्ष्यों के जरिए आग लगने के असली कारणों का पता लगाया जाए, ताकि दोषियों को पकड़ा जा सके। अधिकारियों के साथ हुई ताजा बैठक में चंद्रबाबू नायुडू ने सख्त लहजे में कहा कि विकास कार्यों में किसी भी तरह की बाधा या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक पुख्ता किया जाएगा।

यह भी पढ़ें… दो गारंटियों को पूरा करने में लगेगा समय : रेवंत रेड्डी

उत्तरांध्र अब स्टील आंध्र: चंद्रबाबू नायुडू

चंद्रबाबू नायुडू ने कहा कि केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सहयोग से मित्तल स्टील प्लांट को राज्य में लाना संभव हुआ है। इस प्लांट के आने से लाखों लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे। उन्होंने भरोसा जताया कि अगले तीन वर्षों में विकास के फल सभी को मिलने शुरू हो जाएंगे।

सीएम नायुडू ने सोशल मीडिया पर घोषणा की कि अब से उत्तरांध्र को स्टील आंध्र के रूप में जाना जाएगा। उन्होंने कहा कि उन्होंने इस क्षेत्र के लोगों से जो वादा किया था, उसे पूरा कर दिखाया है। इस विशाल स्टील प्लांट के लिए प्रदेश की जनता को बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि वे राज्य को हर क्षेत्र में विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाने का प्रयास करते रहेंगे।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button