चारमीनार : ठेला बंडी चालकों से पैसा वसूलने वाले धरे गए
हैदराबाद, चारमीनार जोन की चारमीनार पुलिस ने टीवी9 तेलुगु चैनल में प्रसारित समाचार चारमीनार वद्दा नसीर गैंग दौर्जन्यम के आधार पर चारमीनार के आस-पास ठेलाबंडी चालकों से मामूल वसूलने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इनका एक साथी फरार है।
यहाँ जारी प्रेस विज्ञप्ति में चारमीनार पुलिस ने बताया कि समाचार के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर जबरन पैसा वसूलने वाले जूस व्यापारी जहाँगीर नगर, भवानी नगर निवासी शेख नसीरुद्दीन उर्फ मो. नसीरुद्दीन उर्फ गन्ना नसीर (72) और उसके साथी याकूतपुरा निवासी मो. अजान कादरी उर्फ तौफिक (42) को गिरफ्तार कर लिया। इनका एक साथी अजहर फरार है।
यह भी पढ़ें… संगारेड्डी : शिक्षक पर छात्रों की पिटाई का आरोप
जाँच-पड़ताल करने पर पता चला कि तीनों आरोपी ठेला बंडियों पर व्यापार करने वाले फुटकर व्यापारियों को डरा-धमकाकर प्रतिदिन 500 रुपये वसूल रहे थे और इसे बढ़ाकर एक हजार कर दिया। शेख नसीरुद्दीन भवानी नगर थाने का राउडी शीटर है। उसके खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। इसके अलावा उसके खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम, भारतीय हथियार अधिनियम, गेमिंग एक्ट के तहत भी मामले दर्ज है। उसके खिलाफ हत्या और हत्या प्रयास का मामला दर्ज है। मो. अजान भी कई आपराधिक मामलों में शामिल है।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



