चेन्नई-बेंगलुरु एक्सप्रेसवे से यात्रा का समय घटकर दो घंटे रह जाएगा : गडकरी

नयी दिल्ली, केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने मंगलवार को कहा कि इस साल के अंत तक नए एक्सप्रेसवे के शुरू होने के बाद चेन्नई और बेंगलुरु के बीच यात्रा का समय घटकर मात्र दो घंटे रह जाएगा। बेंगलुरु-चेन्नई एक्सप्रेसवे लगभग 260 किमी लंबा है और वर्तमान में इसका कुछ हिस्सा ही परिचालन में है।

प्राथमिकता ‘पर्यावरण के अनुकूल सड़कें बनाने की

‘बिल्ड इंडिया इंफ्रा अवार्ड्स’ के तीसरे संस्करण को संबोधित करते हुए सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री ने कहा कि दिल्ली से देहरादून तक का एक्सप्रेसवे बनकर तैयार है और अब वहां दो घंटे के भीतर पहुंचा जा सकता है। उन्होंने कहा, ‘इस साल के अंत तक चेन्नई-बेंगलुरु एक्सप्रेसवे भी शुरू हो जाएगा, जिससे इन दोनों शहरों के बीच की दूरी दो घंटे में तय की जा सकेगी।’

गडकरी ने बताया कि सरकार दिल्ली और चेन्नई के बीच की दूरी को भी 320 किलोमीटर कम करने पर काम कर रही है।उन्होंने कहा कि प्राथमिकता ‘पर्यावरण के अनुकूल सड़कें बनाने की है। मंत्री ने यह भी जानकारी दी कि दस मार्गों पर ‘हाइड्रोजन फ्यूल फिलिंग स्टेशन’ (हाइड्रोजन ईंधन भरने वाले स्टेशन) का नया प्रयोग किया जा रहा है। (भाषा )

यह भी पढ़ेनई ग्रामीण रोजगार योजना ‘वीबी-जी राम जी’ के लिए 95,000 करोड़ आवंटित

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button