चेतना संस्था : ‘होली के रंग कान्हा के संग’ कार्यक्रम
हैदराबाद, चेतना एक आत्मसम्मेलन संस्था द्वारा लोअर टैंकबंड स्थित जगदीश मंदिर में होली के रंग कान्हा के संग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
संस्था की संचालिका रमा बाजोरिया द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने राधा-कृष्ण, गोप-गोपियों की वेशभूषा में भाग लिया। भजनों पर सभी खूब झूमें। सीमा गुप्ता द्वारा ध्यान करवाया गया। कार्यक्रम की संयोजिका रितु अग्रवाल ने मनोरंजक खेलों का आयोजन किया, जिसमें कौशल्या राठी एवं सुचित्रा अग्रवाल विजयी रहीं। अनुपमा गुप्ता, प्रेमा जाजू एवं सतवंती सरायवाला की वेशभूषा विशेष रूप से सराहनीय रही। महाप्रसाद के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।
यह भी पढ़ें… बहुभाषी अनुवाद सॉफ्टवेयर ‘सारथी’ पर किया गया कार्यशाला का आयोजन
कार्यक्रम में संस्था की सचालिका रमा बाजोरिया, सतवंती सरायवाला, रितु अग्रवाल, अनुपमा गुप्ता, कौशल्या सोनी, वनीता अग्रवाल, शीला अग्रवाल, अरुणा अग्रवाल, प्रमिला अग्रवाल, प्रेमा जाजू, ऊषा मोदी, रमा गुप्ता, सुचित्रा अग्रवाल, प्रीति अग्रवाल, हेमा अग्रवाल, कौशल्या राठी, ललिता अग्रवाल, सीमा गुप्ता आदि ने भाग लिया।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



