चिकन शॉप ओनर्स का अनिश्चितकालीन बंद 1 अप्रैल से

हैदराबाद, मार्जिन में कमी के विरोध में चिकन शॉप ओनर्स असोसिएशन ने बुधवार, 1 अप्रैल से राज्यव्यापी अनिश्चितकालीन बंद का आह्वान किया है। पोल्ट्री कंपनियों द्वारा खुदरा विक्रेताओं के मुनाफे में भारी कटौती के विरोध में चिकन ओनर्स असोसिएशन ने बंद की घोषणा की।

असोसिएशन के अनुसार, इस निर्णय से राज्यभर में संचालित लगभग 50,000 रिटेल चिकन दुकानों पर असर पड़ेगा। बताया जाता है कि पिछले 20 वर्षों से पोल्ट्री कंपनियाँ रिटेल व्यापारियों को 26 रुपये प्रति किलो का मार्जिन दे रही थीं, लेकिन हाल ही में इसे घटाकर 16 रुपये प्रति किलो कर दिया गया, जिससे व्यापारी नाराज हैं।

यह भी पढ़ें… कालेश्वरम पर मिल गये हैं भाजपा और कांग्रेस : हरीश राव

व्यापारियों को कहना है कि बिजली, किराया और मजदूरी जैसी बढ़ती लागत के बीच 16 रुपये के मार्जिन पर दुकान चलाना संभव नहीं है। रिटेलर्स माँग कर रहे हैं कि मौजूदा आर्थिक स्थिति को देखते हुए मार्जिन बढ़ाकर कम से कम 30 रुपये प्रति किलो किया जाए। यह अनिश्चितकालीन हड़ताल सप्लाई चेन को गंभीर रूप से प्रभावित कर सकती है। इससे बाजार में चिकन की कमी हो सकती है और जो दुकानें खुली रहेंगी, वहाँ कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button