मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने की खेल मामलों की समीक्षा

हैदराबाद, मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने अधिकारियों को हैदराबाद शहर के कोट्ला विजय भास्कर रेड्डी स्टेडियम, एलबी स्टेडियम और सरूर नगर स्टेडियम का भविष्य की आवश्यकताओं, प्रशिक्षण और प्रतियोगिताओं के अनुरूप आधुनिकीकरण करने का निर्देश दिया। उन्होंने अपने आवास में आयोजित समीक्षा बैठक में यंग इंडिया खेल विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय स्तर के मानकों के अनुरूप सुविधाएँ उपलब्ध कराने, विभिन्न खेलों के लिए आवश्यक मैदानों को विकसित करने आदि मुद्दों पर चर्चा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि खेल विश्वविद्यालय में सभी सुविधाओं के साथ प्रशिक्षण केंद्र होने चाहिए, ताकि खिलाड़ियों को ओलंपिक के लिए तैयार किया जा सके। उन्होंने कहा कि गच्चीबावली आउटडोर स्टेडियम के नवीनीकरण के साथ-साथ स्टेडियम परिसर में इनडोर स्टेडियम, छात्रावास भवनों, सभी प्रकार के खेल मैदानों और प्रशिक्षण के लिए आवश्यक अन्य सुविधाओं का भी ध्यान रखा जाना चाहिए।

यह भी पढ़ें… नुकसान उद्देश्य नहीं, लेकिन बाधाएँ हटानी होंगी : रेवंत रेड्डी

मुख्यमंत्री ने इन निर्माणों के संबंध में कई डिजाइन देखे और अधिकारियों को कई सुझाव दिए। उन्होंने आने वाले ओलंपिक और राष्ट्र मंडल खेलों की मेजबानी करने के लिए तेलंगाना को तैयार करने और ओलंपिक में तेलंगाना के खिलाड़ियों की क्षमता को प्रदर्शित करने के लिए योजनाएँ तैयार करने का आदेश भी दिया। बैठक में मंत्री वाकिटी श्रीहरि, पोंगुलेटी श्रीनिवास रेड्डी, खेलकूद प्राधिकरण के अध्यक्ष शिवसेना रेड्डी, राज्य सरकार के मुख्य सचिव रामकृष्ण राव व अन्य संबंधित उच्च अधिकारियों ने भाग लिया।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button