बच्चों का पोषण सरकार की प्राथमिकता: रेवंत रेड्डी

हैदराबाद, मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने कहा कि बच्चों को पौष्टिक आहार उपलब्ध कराने को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रहे हैं। उन्होंने आज विधानसभा परिसर में आयोजित कार्यक्रम में आंगनवाड़ी केंद्रों में बच्चों को नाश्ता देने वाली ‘तोली मुद्दा’ योजना का उद्घाटन किया। अवसर पर उन्होंने कहा कि देश में फिलहाल खाद्य सुरक्षा है, लेकिन पौष्टिक आहार की कमी समस्या बन गयी है। विशेषकर बच्चों के लिए पौष्टिक आहार की कमी चिंता का विषय है।

छह वर्ष से कम आयु के बच्चों को पौष्टिक आहार मिलने पर ही उनका मानसिक स्वास्थ्य बेहतर और मजबूत होगा। छोटे बच्चों को पौष्टिक आहार नहीं मिलने से भविष्य में कई स्वास्थ्य संबंधित समस्याएं उत्पन्न होने का खतरा है। इस प्रकार की समस्याओं से बच्चों को बचाने के उद्देश्य से सरकार ने बचपन से ही बच्चों के स्वास्थ्य की स्थिति में सुधार लाने के लिए इस नाश्ता योजना की शुरुआत की है। पहले से ही आंगनवाड़ी केंद्रों में गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को मोबाइल फोन भी वितरित किए

याद दिलाया कि स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद पहले प्रधानमंत्री पं. नेहरू ने निरक्षरता को मिटाने और कृषि क्षेत्र को मजबूत बनाने के लिए शिक्षा और सिंचाई को प्राथमिकता दी। उन्होंने आश्वासन दिया कि सरकार आंगनवाड़ी कर्मचारियों के सभी लंबित मुद्दों का समाधान करेगी। उन्होंने अपील की कि इस नाश्ता योजना को पूरी निष्ठा के साथ लागू करें। उन्होंने कहा कि आंगनवाड़ी कर्मचारियों को बच्चों की देखभाल अपने परिवार के सदस्यों की तरह करनी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे आंगनवाड़ी केंद्रों के लिए स्थायी भवनों का निर्माण करने की योजना तैयार करें और निजी भवनों में इन केंद्रों को चलाने का सिलसिला बंद करें। मुख्यमंत्री ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को मोबाइल फोन भी वितरित किए।

कार्यक्रम में महिला एवं शिशु कल्याण मंत्री सीतक्का, धर्मस्व मंत्री कोंडा सुरेखा, खाद्य निगम के अध्यक्ष फहीम, बाल कल्याण आयोग अध्यक्ष सीता दयाकर रेड्डी आदि ने भाग लिया।

यह भी पढ़ेआरएसएस और मनुस्मृति की विचारधारा पर आगे बढ़ रहे हैं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी : खरगे

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button