भारास विधायक पी. कौशिक रेड्डी को सीआईडी की नोटिस
हैदराबाद, तेलंगाना की सीआईडी पुलिस ने सम्मक्का सारलम्मा जातरा के दौरान सड़क जाम करने के मामले को लेकर भारास विधायक पी. कौशिक रेड्डी को नोटिस जारी किया।
सीआईडी पुलिस ने मामले को लेकर पूछताछ के लिए कौशिक रेड्डी को दस्तावेजों के साथ 4 अप्रैल को हाजिर होने का आदेश दिया। पुलिस ने बीएनएसएस की धारा 35(3) के तहत नोटिस जारी किया। कौशिक रेड्डी के खिलाफ हुजूराबाद पुलिस ने आपराधिक मामले दर्ज किए।
यह भी पढ़ें… मूसी पुनरुद्धार पर जनता की राय लेगी सरकार
कौशिक रेड्डी पर वीनावंका ग्राम में जातरा के दौरान अनावश्यक रूप से सड़क जाम कर लोगों को परेशान करने और ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों के साथ बदसलूकी करते हुए उन पर अपमानजनक बयानबाजी करने के आरोप हैं। सीआईडी पुलिस ने कौशिक रेड्डी को जाँच में सहयोग देने के लिए कहा। साथ ही चेताया कि सहयोग न करने पर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



