जालना में कपड़े की दुकान से तलवारें जब्त; मालिक गिरफ्तार

जालना, कानून-व्यवस्था को लेकर सख्ती बरत रही पुलिस को महाराष्ट्र में एक बड़ी सफलता मिली है। नियमित जांच और गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में अवैध हथियारों का जखीरा बरामद किया गया, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।

महाराष्ट्र के जालना शहर में पुलिस ने कपड़े की एक दुकान से 21 छोटी और बड़ी तलवारें जब्त की हैं और उसके मालिक को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि सूचना के आधार पर, पुलिस की एक टीम ने आधी रात के आसपास महावीर चौक इलाके में स्थित दुकान पर छापा मारा और हथियार बरामद किए।उन्होंने बताया कि अजंता नगर निवासी मालिक मनीष निलहानी (43) को गिरफ्तार कर लिया गया है और इस बात की जांच चल रही है कि उसने तलवारें क्यों और कहां से प्राप्त की थीं। (भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button