दिल्ली : गर्मियों में जल व बिजली की तैयारियों पर सीएम-उपराज्यपाल की बैठक

नयी दिल्ली, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू से मुलाकात कर जल आपूर्ति और बिजली प्रबंधन समेत आगामी गर्मियों को लेकर दिल्ली सरकार की तैयारियों से उन्हें अवगत कराया।

गुप्ता ने एक्स पर संधू के साथ मुलाकात की तस्वीरें साझा की है। उन्होंने कहा कि उपराज्यपाल से भेंट कर आगामी गर्मियों के लिए दिल्ली सरकार की तैयारियों की विस्तृत जानकारी साझा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस दौरान जल आपूर्ति, बिजली प्रबंधन, स्वास्थ्य सेवाएं और आपदा प्रबंधन से जुड़े विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा लक्ष्य है कि गर्मी के मौसम में दिल्लीवासियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। दिल्ली सरकार सभी आवश्यक कदम उठा रही है और पूरी तरह तैयार है, ताकि नागरिकों को सुचारु सेवाएं और बेहतर प्रबंधन सुनिश्चित किया जा सके। (भाषा)

यह भी पढे़: दिल्ली को शिक्षा केंद्र के रूप में परिवर्तित किया जाएगा : सी.एम रेखा गुप्ता

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button