आशा भोसले के निधन पर सीएम रेवंत रेड्डी , राज्यपाल ने जताया शोक

हैदराबाद, दिग्गज पार्श्व गायिका आशा भोसले के निधन पर देशभर में शोक की लहर है। तेलंगाना के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला और मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।

हैदराबाद स्थित लोक भवन से जारी प्रेस विज्ञप्ति में राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला ने कहा कि आशा भोसले भारतीय संस्कृति की एक महान प्रतीक थीं, जिनकी अद्वितीय आवाज़ ने पीढ़ियों तक संगीत प्रेमियों के दिलों में अपनी खास जगह बनाई। उन्होंने कहा कि उनके गीत देश की सांस्कृतिक विरासत का अभिन्न हिस्सा हैं और उनकी मधुर धुनें हमेशा गूंजती रहेंगी।

सीएम रेवंत रेड्डी ने संगीत योगदान को सराहा

वहीं, मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने भी उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि आशा भोसले का भारतीय संगीत में असाधारण योगदान रहा है और उनकी बहुमुखी प्रतिभा दशकों तक कई भाषाओं में झलकती रही। उन्होंने कहा कि वह एक ऐसी अमिट विरासत छोड़ गई हैं, जो आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी।

राज्यपाल और मुख्यमंत्री दोनों ने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं और देश-विदेश में उनके करोड़ों प्रशंसकों के प्रति भी गहरा दुख जतायाI

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button