सीएमसी आयुक्त ने किया मलबा हटाने के कार्यों का निरीक्षण
हैदराबाद, साइबराबाद नगर निगम (सीएमसी) आयुक्त जी. सृजना ने गच्चीबावली क्षेत्र में सड़कों के किनारे जमा निर्माण मलबे को हटाने के कार्यों का निरीक्षण किया।
आयुक्त ने सुबह आइकिया-मीनाक्षी डिलाइट रोड के किनारे दो स्थानों पर जमा मलबे के ढेरों को हटाने की प्रक्रिया का जायजा लिया। आयुक्त ने अधिकारियों को सड़क किनारे पड़े निर्माण मलबे को जल्द से जल्द हटाते हुए उसे सी एंड डी वेस्ट प्रोसेसिंग यूनिट भेजने का निर्देश दिया, ताकि वैज्ञानिक तरीके से उसका निस्तारण किया जा सके। उन्होंने कहा कि तेजी से विकसित हो रहे गच्चीबावली क्षेत्र में सड़क सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण के लिए मलबा हटाना अत्यंत आवश्यक है।
यह भी पढे़: सीएमसी स्थायी समिति की बैठक में स्वच्छता पर जोर
निरीक्षण के बाद आयुक्त ने एनएसी ई-वेस्ट कलेक्शन सेंटर का भी दौरा किया और वहाँ इलेक्ट्रॉनिक कचरे के संग्रह, वर्गीकरण और भंडारण की प्रक्रिया का निरीक्षण किया। इस मौके पर ट्राइडेंट हैदराबाद कंपनी द्वारा 250 किलोग्राम ई-वेस्ट सौंपे जाने पर आयुक्त ने कंपनी को प्रशस्ति पत्र देकर सराहना की। अवसर पर रंगारेड्डी जिला प्रशासन, कुकटपल्ली क्षेत्रीय आयुक्त, आरडीओ, खनन विभाग, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों ने संयुक्त रूप से स्थिति की समीक्षा की।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।





