सीएमसी आयुक्त सृजना ने किया अमीनपुर तालाब का दौरा

हैदराबाद, साइबराबाद की नगर निगम आयुक्त जी. सृजना ने अमीनपुर सर्कल की यात्रा की और तालाब के संरक्षण, स्वच्छता सुधार तथा सतत विकास के लक्ष्य के तहत अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। अमीनपुर तालाब का दौरा करते हुए आयुक्त ने तालाब में फैली जलकुंभी को हटाने के लिए कार्रवाई तेज़ करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। अधिकारियों ने बताया कि तालाब जलकुंभी के कारण जल प्रवाह बाधित हो रहा है और पर्यावरणीय संतुलन प्रभावित हो रहा है। इस बात को ध्यान में रखते हुए जलकुंभी हटाने का काम शुरू किया गया है।

आयुक्त ने तालाब के बांध के किनारे मनोरंजन एवं सार्वजनिक सुविधाओं के विकास के लिए प्रस्ताव तैयार करने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण को क्षति पहुँचाए बिना जनता के अनुकूल सुविधाएँ उपलब्ध कराने के लिए योजनाएँ तैयार की जाएँगी। अमीनपुर के आस-पास स्थित अस्थायी कचरा डम्प यार्ड को तत्काल हटाने के लिए उन्होंने स्वच्छता विभाग को निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें… बीआईएसीएच एंड आरआई में उन्नत सेवाएँ लांच

कचरे का वैज्ञानिक ढंग से प्रबंधन करने के साथ-साथ भविष्य में वहाँ कचरा जमा न हो, इसके लिए भी आवश्यक कदम उठाने के दिशा-निर्देश दिये गये। सब्ज़ी विक्रेताओं से बातचीत करते हुए आयुक्त ने सुझाव दिया कि प्रत्येक व्यापारी अपने पास कचरा बैग की व्यवस्था करे और गीले व सूखे अपशिष्ट को अलग-अलग एकत्रित करें। बाज़ार समाप्त होने के बाद कचरे के बैग स्वच्छता कर्मचारी उठा ले जाएँगे। उन्होंने व्यापारियों को हरे अपशिष्ट का कम्पोस्टिंग करने तथा नारियल के छिलकों के पुन उपयोग से आय प्राप्त करने के तरीकों को अपनाने की सलाह दी। आयुक्त ने अमीनपुर सर्कल में सतत विकास के लिए सभी को सहभागी बनने का आह्वान किया।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button