पूर्व विधायक के फार्महाउस से कोकीन बरामद, कई हस्तियाँ हिरासत में
हैदराबाद, नगर के मोइनाबाद इलाके में पूर्व बीआरएस विधायक पी. रोहित रेड्डी के फार्महाउस पर ईगल टीम ने छापेमारी करते हुए करीब 2 ग्राम कोकीन बरामद की। बताया गया है कि टीम को फार्महाउस में ड्रग्स पार्टी की सूचना मिली थी। इसके बाद ईगल टीम ने फार्महाउस को घेरकर तलाशी अभियान चलाया।

छापेमारी के दौरान परिसर में स्निफर डॉग्स की मदद से तलाशी ली गई, ताकि छिपाकर रखे गए मादक पदार्थों का पता लगाया जा सके। छापेमारी के दौरान बरामद कोकीन को जाँच के लिए फॉरेंसिक लैब भेज दिया गया। बताया गया है कि छापेमारी के समय फार्महाउस में कई राजनीतिक हस्तियों की मौजूदगी थी। मौके पर पूर्व विधायक पायलट रोहित रेड्डी, पी. महेश कुमार (एलुरु, सांसद) तथा जयपुर के एक विधायक के मौजूद होने का पता चला है।
छापेमारी के दौरान फायरिंग की आवाज सुनाई देने की भी बात कही गई है, हालांकि इस संबंध में पुलिस की ओर से अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। सबूतों से छेड़छाड़ को रोकने के लिए फार्महाउस को पुलिस ने घेर रखा है और वहां मौजूद सभी लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की जाँच की जा रही है। फॉरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगीI (भाषा)
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।





