आयुक्त ने किया ट्रिपल आईटी जंक्शन फ्लाईओवर कार्यों का निरीक्षण

हैदराबाद, साइबराबाद नगर निगम आयुक्त पी. सृजना ने ट्रिपल आईटी जंक्शन पर जारी एचसिटी फ्लाईओवर निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यों की प्रगति और निर्माण गतिविधियों की समीक्षा कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

आयुक्त ने निर्देश दिया कि डीएलएफ से बीएचईएल तक फ्लाईओवर का निर्माण मार्च, 2027 तक तथा आईएसबी से डीएलएफ और आईएसबी से गच्ची बावली तक फ्लाईओवर कार्य मई, 2027 तक पूरा किया जाए। साथ ही गच्ची बावली लिंगमपल्ली अंडरपास के निर्माण कार्य को नवंबर, 2027 तक पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने ठेकेदारों से कहा कि कार्यों को समानांतर रूप से किया जाए, ताकि समय की बचत हो।

यह भी पढ़ें… हैदराबाद में एलपीजी सिलेंडर के दुरुपयोग पर औचक निरीक्षण

आयुक्त ने निर्देश दिया कि निर्माण कार्य पूरा होते ही डेमोलिशन का मलबा और खुदाई की मिट्टी तुरंत हटाई जाए, ताकि आसपास के क्षेत्र में असुविधा न हो। उन्होंने सुझाव दिया कि फ्लाईओवर बनने के बाद उन्हें आकर्षक बनाने के लिए सुंदर पेंटिंग और विशेष थीम आधारित डिजाइन तैयार किए जाएँ।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button