जून 2028 तक राज्य में किया जाएगा अद्भुत सड़कों का निर्माण : कोमटिरेड्डी
हैदराबाद, सड़क व भवन निर्माण मंत्री कोमटिरेड्डी वेंकटरेड्डी ने आश्नासन दिया कि सारा देश तेलंगाना की सड़कों की ओर देखे, इस प्रकार वर्ष 2028 जून तक राज्य में अद्भुत सड़कों का निर्माण किया जाएगा।
विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान कांग्रेस विधायक वेमुला वीरेशम व विपक्षी बीआरएस विधायक पल्ला राजेश्वर रेड्डी के पूछे गए प्रश्नों के उत्तर में मंत्री कोमटिरेड्डी वेंकटरेड्डी ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव सरकार के दौरान छोड़े गए 4,600 करोड़ रुपये बकाए अदा करते हुए यह सरकार सड़कों के निर्माण कार्यों को अंजाम दे रही है। उन्होंने कहा कि देर से सही ऐसी सड़कों का निर्माण किया जाएगा कि सब कहेंगे रोड का मतलब तेलंगाना। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के हाईब्रिड एन्युटी मॉडल सड़क परियोजना दिशा-निर्देश के तहत सड़कों का निर्माण किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें… निवेश समझौतों पर जारी करें श्वेत पत्र : केटीआर
2025 की भारी वर्षा और बाढ़ से क्षतिग्रस्त सड़कों का पुनर्निर्माण
मंत्री ने स्पष्ट किया कि हर 2-3 साल में सड़कों के मरम्मत कार्य न निकलें, इसके लिए राज्य सरकार करीब 15 वर्ष तक मेन्टेनेंस रहे, इसका शास्वत परिष्कार निकाल रही है। एक प्रश्न के उत्तर में मंत्री ने जनगाम निर्वाचन क्षेत्र के अनेकों गाँवों में सड़कों के निर्माण कार्य पूरे नहीं हो पाने, सड़कों के खराब होने के कारण आरटीसी बसों की सेवाओं के रद्द किए जाने से आम जनता, विद्यार्थियों, कर्मचारियों को हो रही समस्याओं की बात मानी। उन्होंने कहा कि वर्ष 2025 जुलाई-अगस्त में हुई भारी वर्षा व बाढ़ के कारण कुछ सड़कें खराब हुईं थीं, जिनका पुनर्निर्माण किया गया।
मंत्री ने कहा कि भारी बाढ़ के कारण अम्मापुरम, वेल्दंडा, पोतारम, सोलीपुरम, नर्मेट्टा आदि गाँवों की सड़कें खराब हुई थीं। इनकी मरम्मत के लिए एफडीआर योजना के अंतर्गत संबंधित जिला कलेक्टर द्वारा 13.20 लाख रुपये मंजूर कर काम पूरे किए गए। उन्होंने बताया कि वर्तमान समय तक 4 सड़कों के मरम्मत कार्य पूरे कर दिए गए हैं। अब मरम्मत के लिए कोई सड़क पेंडिंग नहीं है। उन्होंने बताया कि 7 दिसंबर, 2023 से वर्तमान समय तक प्लान के तहत कुल 1746 किमी लम्बी 257 नई सड़कों के कार्य मंजूर किए गए हैं। नॉन प्लान के अंतर्गत 324 किमी लंबी 147 नई सड़कों के कार्य मंजूर किए गए हैं।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।





