अग्रवाल शिक्षा समिति के एमबीए एवं एमसीए विभाग की रजत जयंती हेतु प्रतियोगिताएँ प्रारम्भ
हैदराबाद, अग्रवाल शिक्षा समिति द्वारा संचालित एस.डी. सिग्नोड़िया कॉलेज के एमबीए विभाग द्वारा रजत जयंती हेतु विभिन्न प्रतियोगिताएँ प्रारम्भ की गई।
यहाँ विभाग के करेस्पोंडेंट मुकुंदलाल अग्रवाल द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, निबंध प्रतियोगिता के अंतर्गत दी फ्यूचर प्रोस्पेक्टस ऑफ दी फाइनेंस मैनेजर, इन द चेंजिंग वर्ल्ड सिनेरियो, द चैलेंज ऑफ मार्केटिंग फील्ड इन द चेंजिंग एआई डिजिटल मार्केटिंग सिनेरियो, द प्रॉब्लम्स प्रोस्पेक्टस ऑफ ह्यूमन रिसोर्सेज मैनेजमेंट इन द करंट ग्लोबल सिनेरियो, इम्पैक्ट ऑफ एआई ऑन कॉर्पोरेट सिस्टम एंड इट्स इंप्लीकेशंस शामिल थी। यह सभी विषय विद्यार्थियों में ज्ञानवर्धन की दृष्टि से रखे गए, जिसमें 92 विद्यार्थियों ने भाग लिया।
रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम वर्ष के 8, द्वितीय वर्ष के 8, होम मैनेजर, मेहंदी में प्रथम वर्ष के 8, द्वितीय वर्ष के 3, कुकिंग में दोनों वर्ष के 3-3 प्रतियोगी थे। इसके पश्चात आगामी शनिवार को गायन, नृत्य, चेस, कैरम प्रतियोगिताएँ एमबीए एवं एमसीए दोनों विभागों द्वारा सामूहिक रूप से की जाएँगी।
यह भी पढ़ें… हेरिटेज वॉक में 60 महिला प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया
पवार निकिता ने सभी 7 विषयों में प्राप्त किए आउटस्टैंडिंग ग्रेड
उस्मानिया यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित प्रथम वर्ष के प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा में 7 विषयों में विभाग की पवार निकिता को सभी 7 विषयों में आउट स्टैंडिंग ग्रेड प्राप्त हुआ। इसके अतिरिक्त जी. ज्योति, हाजीरा बतुल, स्नेहा अग्रवाल, कृष गाड़िया, हनीशा को 6 विषय में आउट स्टैंडिंग तथा एक विषय में ए. प्लस ग्रेड प्राप्त हुआ तथा निकिता ठाकुर को 6 विषय में आउटस्टैंडिंग तथा एक विषय में ए ग्रेड प्राप्त हुआ, जिनका सम्मान शॉल द्वारा किया गया।
निदेशिका प्रो. पल्लवी के. रंगनाथ ने अगले माह एमबीए एवं एमसीए विभाग द्वारा रजत जयंती कार्यक्रम हेतु करवाई जा रही विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेने हेतु आग्रह किया। उन्होंने बताया कि मुकुंद लाल अग्रवाल जब 2001 में कोर्स प्रारंभ हुआ, उस समय भी दोनों विभाग के कोरेस्पोंडेंट तथा अग्रवाल शिक्षा समिति के मानद मंत्री थे। 25 वर्ष पूर्ण होने पर दोनों विभाग के इसी पद पर हैं, उनके नेतृत्व में हम यह रजत जयंती समारोह मना रहे हैं।
कोरेस्पोंडेंट ने मेधावी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए सभी विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ जीवन में उन्नति करने हेतु कोई लक्ष्य निर्धारित कर उसी के अनुसार कार्य कर सफलता प्राप्त करने का आह्वान किया तथा उज्वल भविष्य हेतु शुभकामनाएँ दीं। कार्यक्रम में विद्यार्थी, सहायक प्रो. वेंकटेश, सत्यजीत सिंह, रश्मिता, पद्मजा, किरण लाइब्रेरियन सीनू, कार्यालय प्रभारी सुनैना, मनोज एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



