झूठे वादे करके कांग्रेस ने जनता को छला : बंडारी शांति कुमार

हैदराबाद, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रदेश उपाध्यक्ष बंडारी शांति कुमार ने विधानसभा चुनाव के पहले जनता को दी गई 6 गारंटियों पर अमल नहीं किए जाने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस की आलोचना करते हुए कहा कि सरकार को पता था कि तेलंगाना 6 लाख करोड़ रुपये के कर्ज में डूबा है और किए गए वादों पर अमल करना असंभव है, फिर भी झूठे वादे कर कांग्रेस ने जनता को छला है।

शांति कुमार भाजपा में शामिल कार्यकर्ताओं के साथ सभा में

भाजपा मुख्यालय श्यामाप्रसाद मुखर्जी भवन में शांति कुमार, प्रदेश आधिकारिक प्रवक्ता पोरेड्डी किशोर के समक्ष वनपर्ती जिला खिल्ला घनपुरम मंडल, शापुर, अप्पीरेड्डी पल्ले व करने तांडा ग्रामों से कांग्रेस व बीआरएस से संबंधित भारी संख्या में कार्यकर्ता बीजेपी में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में भाजपा में शामिल होने वाले छोटे कार्यकर्ता बारिश की छोटी बूँद मात्र दिख रहे हों, लेकिन भविष्य में यह महाप्रवाह बनकर महासमुद्र का रूप लेंगे और भाजपा को विजय दिलाकर सत्ता के शीर्ष पर पहुँचाएँगे।

यह भी पढ़ें… विजयवाड़ा : भगवान महावीर 2625वें जन्म कल्याणक का महोत्सव

मोदी के नेतृत्व में भारत विकास की राह पर तेजी से अग्रसर

बंडारी ने कहा कि देश की जनता के कल्याण हेतु प्रतिबद्ध प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विकास के मार्ग पर सरपट दौड़ रहा है। उन्होंने कहा कि देश आज मजबूत हाथों में है, इसका पूरा भरोसा जनता में व्याप्त हो गया है, इसलिए भाजपा में शामिल होने वालों की होड़ लग चुकी है। उन्होंने पश्चिम एशिया युद्ध का उल्लेख करते हुए कहा कि युद्ध से विश्व पर संकट के बादल छाने की संभावनाओं के चलते विश्व में पेट्रोल- डीजल व गैस की कमी होने की संभावना को मोदी सरकार ने पहले ही भाँप लिया था।

शांति कुमार भाजपा में शामिल कार्यकर्ताओं के साथ सभा में

बंडारी ने कहा कि जिस प्रकार कोरोना संकट के समय देश की गरीब जनता को निशुल्क चावल उपलब्ध कराकर हर परिवार को राहत दी थी, उसी प्रकार युद्ध के प्रभाव से बचाने के उद्देश्य से आम जनता पर भार न लादते हुए केंद्र सरकार ने ईंधन पर एक्साईज ड्यूटी घटाकर जनता को बड़ी राहत दी है। उन्होंने कहा कि यही कारण है कि देश की जनता का मोदी सरकार पर भरोसा बढ़ा है और युवा वर्ग, महिलाएँ व ग्राम स्तर पर कार्यकर्ता भाजपा में शामिल होने लगे हैं। अवसर पर वनपर्ती जिला अध्यक्ष डी. नारायण, महासचिव पेद्दीराजू व श्रीनिवास, खिल्ला घनपुरम मंडल अध्यक्ष बुच्चीबाबू, प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी सदस्य बुड्डन्ना व पुरूषोत्तम रेड्डी आदि उपस्थित थे।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button