सिद्दिपेट में कांग्रेस नेता वंगा बाल रेड्डी की हत्या
हैदराबाद, नगर के सीमांत क्षेत्र सिद्दिपेट ज़िले के दुब्बाका म्युनिसिपालिटी परिधि के चेल्लापुर वार्ड निवासी कांग्रेस नेता वंगा बाल रेड्डी की नृशंस हत्या कर दी गई।
राजक्कापेटा के पास अज्ञात लोगों ने वंगा बाल रेड्डी पर चाकुओं से हमला कर दिया। इस हमले में बाल रेड्डी की मौके पर ही मौत हो गई। संभावना जताई जा रही है कि भू संपत्ति संबंधी विवाद के चलते पुरानी रंजीश के कारण बाल रेड्डी की हत्या की गई है। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुँची पुलिस ने बाल रेड्डी के शव को बरामद कर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए स्थानीय सरकारी अस्पताल के मुर्दाघर भेज दिया।
यह भी पढ़ें… हैदराबाद : पूर्व पत्नी की निर्मम हत्या करने वाला गिरफ्तार
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



