एलपीजी को लेकर भय फैला रही है कांग्रेस : रामचंदर राव

Ad

हैदराबाद, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रदेश अध्यक्ष एन. रामचंदर राव ने कांग्रेस सांसद व नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि देश में रसोई गैस की कृत्रिम कमी पैदा कर जनता में भय का वातावरण निर्माण कर रहे राहुल गांधी गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार कर रहे हैं।

रामचंदर राव के समक्ष महेश्वरम निर्वाचन क्षेत्र से संबंधित फेडरेशन ऑफ कॉलोनीस वेल्फेयर असोसिएशन के अध्यक्ष व बीआरएस नेता वंटेरू नरसिम्हा रेड्डी, चंदना नरसिम्हा रेड्डी सहित भारी संख्या में कॉलोनीवासी भाजपा में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि विश्व में कई स्थानों पर युद्ध चल रहे हैं, जैसे रूस-यूक्रेन, पाकिस्तान-अफगानिस्तान, अमेरीका व इजरायल का ईरान के साथ। वहीं कच्चा तेल सप्लाई करने वाले देश भी युद्ध में फँस चुके हैं, ऐसे में अनेक देशों में ईंधन व गैस की दरें आकाश छू रही हैं।

राव ने विभिन्न देशों में ईंधन की बढ़ी दरों का उदाहरण देते हुए कहा कि वियतनाम में 50 प्रतिशत, दावोस में 33, इजिप्ट में 17.22, पाकिस्तान में 20 तथा कम्बोडिया में 19 प्रतिशत। इस प्रकार अनेक देशों में ईंधन दरें बढ़ा दी गई हैं, परंतु भारत में नहीं बढ़ाई गई हैं। उन्होंने कहा कि इसका कारण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार की दूरदृष्टि व सफल रणनीति है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस देश में जानबूझकर भय का वातावरण निर्माण कर रही है।

राव ने गैस अफवाह फैलाने पर कांग्रेस पर आरोप लगाए

रसोई गैस की किल्लत की अफवाह फैलाकर कृत्रिम कमी पैदा कर जनता को उकसा रही है। उन्होंने कहा कि देश में जहाँ 55 लाख गैस सिलेंडरों की माँग है, वहीं कांग्रेस द्वारा फैलाई जा रही अफवाहों के कारण यह माँग 76 लाख तक बढ़ गई है।राव ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जो युद्ध हो रहे हैं, उस समय भारत पूरी तरह से सुरक्षित है। इसका श्रेय प्रधानमंत्री की दूरदृष्टि को जाता है।

राव ने कहा कि महाराष्ट्र के चंद्रपुर में युवा कांग्रेस नेता के घर हजारों गैस सिलेंडर दबाकर रखने की घटना प्रकाश में आई है, वहीं उत्तर प्रदेश के हापुर में समाजवादी पार्टी के नेता के घर रेड मारी गई, तो सैकड़ों सिलेंडर बरामद हुए। उसी प्रकार कर्नाटक के यादगिरी में गैस एजेंसी पर रेड मारने पर इल्लीगल तरीके से सिलेंडरों को दबाकर रखने की घटना प्रकाश में आई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जान-बूझकर भय फैला रही है।

राव ने कहा कि विदेश मंत्री जयशंकर ने ईरान के विदेश मंत्री से चर्चा कर होर्मुज स्टेट से भारतीय जहाज लाने में सफलता प्राप्त की है। रामचंदर राव ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने वर्ष 1958 को 15 अगस्त के दिन लालकिले से देश में बढ़ रही ईंधन की दरों का कारण उस समय अमेरीका व कोरिया युद्ध को बताते हुए कहा था कि युद्ध प्रभाव के चलते भारत में दरें बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान में कई देशों के बीच युद्ध छिड़े हुए हैं, फिर क्यों भारत में ईंधन की दरों में बढ़ोत्तरी नहीं हुई है, यह जनता विचार करें।

राव ने मूसी सफाई पर बढ़ती लागत और पुनर्वास चिंता जताई

मूसी सफाई के हक में भाजपा रामचंदर राव ने कहा कि भाजपा मूसी नदि सफाई के हक में है, लेकिन पहले निर्वासितों के पुनर्वास की व्यवस्था की जाए और गरीबों व मध्यवर्ग के घरों को न ढ़हाया जाए। उन्होंने कहा कि गुजरात में तत्कालीन मुख्यमंत्री रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साबरमती नदि में नर्मदा का पानी बहाकर शुद्धि की थी, वहीं गैर-कानूनी रूप से रह रहे करीब 4 हजार परिवारों को उचित मुआवजा देकर स्वैच्छिक रूप हटने के बाद परियोजना को अंजाम दिया था।

राव ने कहा कि बफर जोन को 51 मीटर किए जाने की कोई आवश्यकता नहीं है, इसे घटाया जाए। उन्होंने कहा कि पूर्व केसीआर सरकार ने जिस प्रकार कालेश्वरम लिफ्ट सिंचाई परियोजना की अनुमानित लागत 60 हजार करोड़ रुपये को बढ़ाकर डेढ़ लाख करोढ़ रुपये कर दी थी, उसी प्रकार मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी सरकार ने भी मूसी सौंदर्यीकरण परियोजना की अनुमानित लागत को 5 हजार करोड़ रुपये से बढ़ाकर 7 हजार करोढ़ रुपये कर दी है।

राव ने कहा कि यह तो केवल पहले चरण 55 किमी की लागत है, आगे और लागत बढ़ने की संभावना है। उन्होंने कहा कि पूर्व केसीआर सरकार ने हुसैन सागर को साफ करके नारियल का पानी बनाने का वादा कर धोखा दिया था, अब रेवंत सरकार भी मूसी नदि सफाई की आड़ में उसी राह पर चल रही है।

भाजपा ने कांग्रेस के खिलाफ ‘तेलंगाना बचाओ’ आंदोलन शुरू किया

अवसर पर सांसद कोंडा विश्वेश्वर रेड्डी, रंगारेड्डी जिला (रूरल) अध्यक्ष राज भूपाल ग़ौड़, महेश्वरम भाजपा नेता अंदेला श्रीरामुलू, प्रदेश भाजपा मुख्य अधिकारिक प्रवक्ता एन.वी. सुभाष आदि अन्य उपस्थित थे। भाजपा का सेव तेलंगाना आंदोलन 20 को
रामचंदर राव ने अन्य कार्यक्रम में ईगा सहिंचदू तेलंगाना-सेव तेलंगाना (अब नहीं सहेगा तेलंगाना-तेलंगाना बचाओ) नारे के साथ पोस्टर जारी किया और कहा कि आज से कांग्रेस सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है, अब केवल 999 दिन बचे हैं।

राव ने कहा कि महिलाओं को पेंशन, विद्यार्थियों को फीस रीअंबर्समेंट, किसानों को रैतु भरोसा, कर्ज माफी, महिलाओं को पेंशन ऐसे कई वादे कर भुलाने वाली कांग्रेस पर जनाक्रोश बढ़ा है, अब कांग्रेस को तेलंगाना नहीं सहेगा इसलिए भाजपा ने ईगा सहिंचदू तेलंगाना-सेव तेलंगाना आंदोलन प्रारंभ किया है।

राव ने कहा कि मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी की वादाखिलाफी के विरोध में भाजपा सभी जिलाधीश कार्यालयों के समक्ष आगामी शुक्रवार, 20 मार्च को आंदोलन करेगी। उन्होंने कहा कि उससे पहले सोमवार, 16 मार्च को राज्य के सभी मंडल केंद्रों में स्थानीय एमआरओ कार्यलयों में ज्ञापन सौंपेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा अब कांग्रेस के विरुद्ध आंदोलन की राह पर चल पड़ी है, रुकेगी नहीं।अवसर पर प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष कासम वेंकटेश्वरुलू, टी. वीरेंदर गौड़, मुख्य आधिकारिक प्रवक्ता एन.वी. सुभाष, मीडिया पैनलिस्ट महेश नामारी, राहुल आदि उपस्थित थे।

संसद के अपमान को लेकर राहुल का पुतला फूँका

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एन. रामचंदर राव ने लोकसभा में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी द्वारा संसद भवन के प्रवेश द्वारा की सीढ़ियों पर नियमों के विरुद्ध कांग्रेस के निलंबित सदस्यों के साथ चाय की चुस्कियाँ लेकर संसद भवन परिसर को पिकनिक स्पॉट बनाकर संवैधानिक व्यवस्थाओं का अपमान करने को दुर्भाग्य बताया। उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए भाजपा मुख्यालय श्यामाप्रसाद मुखर्जी भवन के समक्ष पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर राहुल गांधी का पुतला फूँका।

तत्पश्चात मीडिया को संबोधित करते हुए रामचंदर राव ने राहुल गांधी को नॉन सीरियस पोलिटिशियन करार देते हुए कहा कि कष्टकाल में जिम्मेदार विपक्षी नेता के तौर पर सरकार व जनता के पक्ष में खड़े होने के बजाए, उनका गैर-जिम्मेदाराना रवैया अपनाना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि लोकसभा प्रजातंत्र का पवित्र मंदिर है, जो जनसमस्याओं पर लोकतांत्रिक तरीके से चर्चा कर समाधान निकालने का सम्मानजनक मंच हैं। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सत्तापक्ष की जितनी जिम्मेदारी होती है, उतनी ही नेता प्रतिपक्ष की भी होती है, लेकिन राहुल गांधी अपनी बाध्यता भूल चुके हैं।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button