Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.

कांग्रेस का तंज: शाह ने बिना अपशब्द के भाषण दिया

नयी दिल्ली, कांग्रेस ने मंगलवार को गृह मंत्री अमित शाह पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उन्होंने लोकसभा में सोमवार को 90 मिनट का भाषण अपने पसंदीदा ‘अपशब्द’ का इस्तेमाल किए बिना पूरा कर लिया, जो एक चमत्कार है।

मुख्य विपक्षी दल की यह टिप्पणी शाह के इस वक्तव्य के एक दिन बाद आई है कि मोदी सरकार में देश नक्सलवाद से मुक्त हो गया है और नक्सलियों का ढांचा लगभग पूरी तरह से नष्ट हो गया है, जबकि कांग्रेस ने अपने शासनकाल में वामपंथी उग्रवादियों की हिंसा को समाप्त करने के लिए कुछ नहीं किया था।

माओवादियों के प्रति ‘‘सहानुभूति वाले वीडियो’’ भी पोस्ट किए

लोकसभा में शाह ने यह भी आरोप भी लगाया था कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी को कई बार सार्वजनिक रूप से नक्सलियों के प्रति सहानुभूति रखने वालों के साथ देखा गया था और यहां तक ​​कि उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल से माओवादियों के प्रति ‘‘सहानुभूति वाले वीडियो’’ भी पोस्ट किए थे।

शाह पर निशाना साधते हुए कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने मंगलवार को ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘कल, गृह मंत्री ने लोकसभा में एक चमत्कार किया। उन्होंने अपने उस पसंदीदा अपशब्द का इस्तेमाल किए बिना 90 मिनट तक भाषण दिया, जिसे पिछले कई मौकों पर कार्यवाही से हटाना पड़ा।’’

रमेश ने इस महीने की शुरुआत में अपने पोस्ट को भी टैग किया जिसमें उन्होंने शाह पर कटाक्ष किया था और कहा था कि लोकसभा में फिर से बोले गए उनके पसंदीदा शब्दों में से एक को कार्यवाही से हटा दिया गया है। भाषा 

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button